क्षमा

Happy Ramadhan, Eid Mubarak

ईसाई मठ के महंत ने अपने प्रिय शिष्य से पूछा – “पुत्र, साधना के पथ पर तुम्हारी प्रगति संतोषजनक है न?”

शिष्य ने कहा – “जी, मैं यह प्रयास करता हूँ कि दिन में एक पल भी मुझे ईश्वर का विस्मरण न रहे”.

“यह तो बहुत अच्छी बात है. अब तुम्हारे लिए एक यही बात बची रह गयी है कि तुम अपने शत्रुओं को क्षमा कर दो” – गुरु ने कहा.

शिष्य को यह सुनकर बड़ा विस्मय हुआ. उसने कहा – “लेकिन मैं किसी भी शत्रु पर कुपित नहीं हूँ!”

“क्या तुम्हें यह लगता है कि ईश्वर तुमसे रुष्ट है?” – गुरु ने पूछा.

“बिलकुल नहीं!” – शिष्य बोला.

“फिर भी तुम ईश्वर से हर पल तुम्हें क्षमा करने के लिए प्रार्थना करते रहते हो. भले ही तुम्हारे मन में तुम्हारे शत्रुओं के लिए घृणा न हो पर तुम्हें उनसे क्षमायाचना करते रहना चाहिए. जो व्यक्ति क्षमाशील बनते हैं उनका ह्रदय निर्मल और पवित्र हो जाता है”.

There are 9 comments

  1. Saurabh

    वाह. आपका यह पोस्ट और ब्लॉग मुझे बहुत पसंद आया. मगर पोस्ट फीड तो सबस्क्राइब करने गया तो बहुत बदतमीजी से पेश आया 😦
    यह देखिये – http://i51.tinypic.com/2n8sw2d.jpg

    पसंद करें

  2. rafatalam

    जो व्यक्ति क्षमाशील बनते हैं उनका ह्रदय निर्मल और पवित्र हो जाता है”.काश इस मन्त्र का ३०%लोग भी पालन करले तो मानव की सारी परेशानी दूर हो जाये

    पसंद करें

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.