आगंतुक

पिछली शताब्दी में अमेरिका का एक पर्यटक पोलेंड में महान यहूदी गुरु रब्बी हफेज़ हयीम के घर उनसे मिलने गया। उसे यह देखकर बहुत आश्चर्य हुआ कि रब्बी के घर में केवल किताबें ही थीं। फर्निचर के नाम पर उनके पास केवल एक टेबल और एक कुर्सी थी।

पर्यटक ने पूछा – “रब्बी, आपका फर्निचर कहाँ है?”

“आपका फर्निचर कहाँ है” – रब्बी ने उससे पूछा।

“मेरा”? मैं तो यहाँ बस एक आगंतुक हूँ!”

“और मैं भी” – रब्बी ने जवाब दिया।

Photo by Ryan Riggins on Unsplash

There is one comment

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.