कौन अमीर और कौन गरीब?

poor peopleएक बहुत धनी व्यक्ति अपने छोटे से लड़के को एक बार गाँव दिखाने ले गया ताकि उसका बेटा जान सके कि गरीब लोग कैसे रहते हैं. उन्होंने शहर से कुछ दूर अपने फार्म हाउस में दो दिन बिताये. फार्म हाउस के सामने ही एक गरीब परिवार रहता था. यात्रा से वापस लौटते समय पिता ने अपने पुत्र से पूछा – “बेटा, यात्रा कैसी रही?”

“बहुत अच्छी, पापा” – बेटे ने कहा.

“तो तुमने देखा कि गरीब लोग कैसे रहते हैं?”

“हाँ”.

“तो तुमने यात्रा से क्या सीखा?”

बेटे ने जवाब दिया – “मैंने देखा कि हमारे पास तो एक ही कुत्ता है जबकि उनके पास चार हैं. हमारा स्वीमिंग पूल तो बहुत छोटा है लेकिन वे बहुत बड़ी नहर में नहाते हैं. हमारे बगीचे में मंहगे लालटेन लगे हैं जबकि वे तारों भरे आकाश को देख सकते हैं. हमारे घर से तो दूर तक नहीं दिखता जबकि वे दूर-दूर की पहाडियां और घाटियाँ देख सकते हैं. हमारे नौकर हमारी देखभाल करते हैं लेकिन वे सभी का ख़याल रखते हैं. हम अपना खाना खरीदते हैं लेकिन वे अपना खाना खुद उगाते हैं. हमारे घर की रक्षा के लिए चारदीवारी है लेकिन उनके दोस्त उनकी रक्षा करते हैं”.

लड़के का पिता निरुत्तर हो गया.

चित्र साभार : फ्लिकर

(An anecdote – Rich and Poor – in Hindi)

Categories: Stories | Tags: | 4s टिप्पणियाँ

Post navigation

4 thoughts on “कौन अमीर और कौन गरीब?

  1. बहुत सही!!

  2. sahi,kitni sunder door drushti paayi hai es nane balak ne.sunder kahani.

  3. thank you so much ….nice post dear …i think i find one nice blog on wordpress ….keep it up …from ashvin

  4. Mujhe lagata hai baalak ka nazaria nishchchal hai

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

Fill in your details below or click an icon to log in:

Gravatar
WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Blog at WordPress.com. Theme: Adventure Journal by Contexture International. Fonts on this blog.

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 753 other followers