कंचे

एक लड़का और लड़की साथ में खेल रहे थे. लड़के के पास बहुत सुंदर कंचे थे. लड़की के पास कुछ टॉफियां थीं.

लड़के ने लड़की से कहा कि वह टॉफियों के बदले में अपने सारे कंचे लड़की को दे देगा. लड़की मान गई.

लेकिन लड़के ने चुपके से सबसे खूबसूरत दो-तीन कंचे दबा लिए और बाकी कंचे लड़की को दे दिए. बदले में लड़की ने अपनी सारी टॉफियां लड़के को दे दीं.

उस रात लड़की कंचों को निहारते हुए खुशी से सोई. लेकिन लड़का इसी सोच में डूबा रहा कि कहीं लड़की ने भी चालाकी करके उससे कुछ टॉफियां तो नहीं छुपा लीं! Image credit

There are 8 comments

  1. vishvanaathjee

    अच्छा लगा।
    जो बुरा है वह औरों के बारे में बुरा ही सोचेगा।

    बहुत दिन बाद आपके दो ब्लॉग पोस्टें मुझे ई मेल द्वारा प्राप्त हुए।
    लिखते रहिए।
    आजकल हम कैलिफ़ोर्निया में हैं और मार्च महीने में भारत लौटेंगे।
    शुभकामनाए
    जी विश्वनाथ

Leave a Reply