काला रंग कितना काला हो सकता है?

काले रंग के बारे में आप जानते हैं कि यह वास्तव में कोई रंग नहीं बल्कि सभी रंगों की अनुपस्तिथि की दशा है. वेंटाब्लैक कोई ऐसा रंग या पिगमेंट नहीं है जिसे आप खरीदकर किसी दूसरी चीज पर पेंट कर सकें. यह एक पदार्थ है जिसे प्रयोगशाला में बहुत कठोर परिस्तिथियों में बनाया जाता है. यह इतनी कम मात्रा में तैयार होता है कि इसका मूल्य सोने से भी अधिक है.

लोगों को लगता है कि यह वेलवेट जैसी कोई नर्म-मुलायम चीज होगी लेकिन यह बिल्कुल चिकना है क्योंकि नैनोट्यूब्स बहुत छोटी और पतली होती हैं. यह बहुत नाजुक भी है और छूने पर बिखर भी सकता है. यह लगभग भारहीन पदार्थ है क्योंकि इसमें बहुत अधिक हवा होती है. फिलहाल इसे अंतरिक्ष यानों में उपयोग के लिए विकसित किया जा रहा है पर वह दिन दूर नहीं जब इसे इसके भौतिक गुणधर्मों को छेड़े बिना वस्त्रों पर भी लगाया जा सकेगा.

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.