जीवन में सफलता, समृद्धि, संतुष्टि और शांति स्थापित करने के मंत्र और ज्ञान-विज्ञान की जानकारी

प्रलोभन

शैतान के कुछ शिष्य काहिरा के नज़दीक रहनेवाले एक महात्मा को पतन के मार्ग पर लाने का भरसक प्रयास कर रहे थे. उन्होंने उसे नूबिया की हसीनाएं, मिस्र के लज़ीज़ पकवान, और लीबिया के जवाहरात का प्रलोभन देकर वश में करना चाहा पर उनकी किसी तरकीब ने काम नहीं किया.

एक दिन शैतान की निगाह अपने शिष्यों की कोशिशों पर पड़ गयी. शैतान ने झल्लाते हुए कहा, “नामुरादों! तुमने उस चीज़ को क्यों नहीं आजमाया जिसे फ़रिश्ते भी नज़रंदाज़ नहीं कर सकते!? देखो, मैं तुम्हें यह करके दिखता हूँ!”

महात्मा के करीब जाकर शैतान ने उसके कान में फुसफुसाते हुए कहा, “आपको अपने उस शिष्य की याद है जो सालों तक आपके क़दमों के पास बैठता रहा!? सुना है उसे सिकंदरिया के मठ का महंत बनाया गया है”.

यह सुनते ही महात्मा ने अपना आपा खो दिया और ईश्वर को ऐसा अन्याय करने के लिए लानतें भेजीं!

“आइंदा से हर मुश्किल आदमी के साथ सबसे पहले इसी प्रलोभन का प्रयोग करना”, शैतान ने शिष्यों को यह निर्देश दिया.

“आदमी हर उकसाव और प्रलोभन का संवरण कर सकता है लेकिन अपने से निचले दर्जे के आदमी की जीत कभी बरदाश्त नहीं कर सकता”.

(Hindi translation of a story from the blog of Paulo Coelho) Photo by Gianni Zanato on Unsplash


Discover more from हिंदीज़ेन : HindiZen

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


16 responses to “प्रलोभन”

  1. amrendra nath tripathi अवतार

    सुबह सुबह सुंदर लघुकथा और सीख पढ़कर मन तोषयुक्त हो गया!

  2. Cyril Gupta अवतार
    Cyril Gupta

    Very useful lesson.

  3. Smart Indian - स्मार्ट इंडियन अवतार

    शैतान = माया = महाठगिनी!

  4. प्रवीण पाण्डेय अवतार
    प्रवीण पाण्डेय

    मनोविज्ञान का एक और सत्य।

  5. G Vishwanath अवतार
    G Vishwanath

    अहं
    ego
    जब तक इसपर काबू नहीं, कोई महात्मा नहीं बनता।
    अच्छी कहानी।
    धन्यवाद और शुभकामनाएं

  6. Prabhat Jain अवतार
    Prabhat Jain

    Good One,
    Very interesting observation.
    I also liked the quote of Buddha on the top.

    P.

  7. Gyandutt Pandey अवतार

    हा! हा!!
    मोहे न नारि नारि के रूपा!
    पन्नगारि यह चरित अनूपा!!

  8. संजय बेंगाणी अवतार

    अततः हम इंसान ही है 🙂

  9. ashok saluja अवतार

    अहं और ‘कान का कच्चा होना’ हमेशा पतन का कारण बनता है|

    जो दिल ने कहा ,लिखा वहाँ
    पढिये, आप के लिये;मैंने यहाँ:-
    http://ashokakela.blogspot.com/2011/05/blog-post_27.html

  10. bhagat singh panthi अवतार

    अच्छे अच्छो का विपरीत समय में सारा ज्ञान फ़ैल हो जाता है. लेकिन हमेशा ऐसा कुछ होता है की भगवान् अपने सच्चे भक्तों को शैतान की चालों को समझने के लिए कोई छोटी या आश्चर्य जनक घटनाये घटित करता है जिससे भगवन के भक्तों को ईश्वर पर दोवारा भरोसा होने लगता है. और शैतानी चलें फीकी पड़ जाती हैं.

  11. राहुल सिंह अवतार

    मठाधीशी का नशा.

    1. maheshwari Kaneri अवतार

      बहुत सुन्दर विचारणीय लेख

  12. Zakir Ali Rajnish अवतार

    जीवन के परम सत्‍य से साक्षात्‍कार करवा दिया आपने।

  13. रंजना. अवतार

    बहुत बहुत सही कहा….

  14. संतोष त्रिवेदी अवतार

    यदि हम वास्तव में ईर्ष्या-भाव रखते हैं तो संत,महात्मा तो दूर की बात है,अच्छे इंसान भी नहीं हैं !

  15. mahavir singh chouhan अवतार

    वाकई इंसानी फितरत का स्याह पक्ष

Leave a Reply to राहुल सिंहCancel reply

Discover more from हिंदीज़ेन : HindiZen

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from हिंदीज़ेन : HindiZen

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading