छः साल का एक लड़का अपने दोस्तों के साथ एक बगीचे में फूल तोड़ने के लिए घुस गया। उसके दोस्तों ने बहुत सारे फूल तोड़कर अपनी झोलियाँ भर लीं। वह लड़का सबसे छोटा और कमज़ोर होने के कारण सबसे पिछड़ गया। उसने पहला फूल तोड़ा ही था कि बगीचे का माली आ पहुँचा। दूसरे लड़के भागने में सफल हो गए लेकिन छोटा लड़का माली के हत्थे चढ़ गया।बहुत सारे फूलों के टूट जाने और दूसरे लड़कों के भाग जाने के कारण माली बहुत गुस्से में था। उसने अपना सारा क्रोध उस छः साल के बालक पर निकाला और उसे पीट दिया।नन्हे बच्चे ने माली से कहा – “आप मुझे इसलिए पीट रहे हैं क्योकि मेरे पिता नहीं हैं!”

यह सुनकर माली का क्रोध जाता रहा। वह बोला – “बेटे, पिता के न होने पर तो तुम्हारी जिम्मेदारी और अधिक हो जाती है।”

माली की मार खाने पर तो उस बच्चे ने एक आंसू भी नहीं बहाया था लेकिन यह सुनकर बच्चा बिलखकर रो पड़ा। यह बात उसके दिल में घर कर गई और उसने इसे जीवन भर नहीं भुलाया।

उसी दिन से बच्चे ने अपने ह्रदय में यह निश्चय कर लिया कि वह कभी भी ऐसा कोई काम नहीं करेगा जिससे किसी का कोई नुकसान हो।

बड़ा होने पर वही बालक भारत के स्वतंत्रता प्राप्ति के आन्दोलन में कूद पड़ा। एक दिन उसने लालबहादुर शास्त्री के नाम से देश के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित किया।

Photo by Benjamin Davies on Unsplash


Discover more from हिंदीज़ेन : HindiZen

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

15 responses to “जिम्मेदारी”

  1. Ise kewal pade hi nahi isko apne jivan me ek badlaw k sath laye dekhiyega aap isse bahut hi prasann rahenge…

  2. THIS STORY IS VERY VERY VERY GOOD ON LAL BAHADUR SHASTRI

  3. IT IS A GREAT MISFORTUNE THAT ALL NATIONALISTS ARE COUNTED SECOND ROW STANDERS. SRI SHASTRIJI WAS A GREATEST MAN. HE IS ONE OF THE NOVRATNA OF INDIA. NOW THE NEHRU PARIVAR THINK THEM FIRST FAMILY OF COUNTY AND ALWAYS AVOID THE NATIONALISTS.

  4. Jai Jawan Jai Kisan ka nara bhi Shastry ji ne hi diya… the great legend

  5. प्रेरणादायक प्रसंग |

Leave a Reply to vijayCancel reply

Trending

Discover more from हिंदीज़ेन : HindiZen

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from हिंदीज़ेन : HindiZen

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading