dried flowers


जो बीत गई सो बात गई

जीवन में एक सितारा था
माना वह बेहद प्यारा था
वह डूब गया तो डूब गया
अम्बर के आनन को देखो
कितने इसके तारे टूटे
कितने इसके प्यारे छूटे
जो छूट गए फिर कहाँ मिले
पर बोलो टूटे तारों पर
कब अम्बर शोक मनाता है
जो बीत गई सो बात गई

जीवन में वह था एक कुसुम
थे उसपर नित्य निछावर तुम
वह सूख गया तो सूख गया
मधुवन की छाती को देखो
सूखी कितनी इसकी कलियाँ
मुर्झाई कितनी वल्लरियाँ
जो मुर्झाई फिर कहाँ खिली
पर बोलो सूखे फूलों पर
कब मधुवन शोर मचाता है
जो बीत गई सो बात गई

जीवन में मधु का प्याला था
तुमने तन मन दे डाला था
वह टूट गया तो टूट गया
मदिरालय का आँगन देखो
कितने प्याले हिल जाते हैं
गिर मिट्टी में मिल जाते हैं
जो गिरते हैं कब उठतें हैं
पर बोलो टूटे प्यालों पर
कब मदिरालय पछताता है
जो बीत गई सो बात गई

मृदु मिटटी के हैं बने हुए
मधु घट फूटा ही करते हैं
लघु जीवन लेकर आए हैं
प्याले टूटा ही करते हैं
फिर भी मदिरालय के अन्दर
मधु के घट हैं मधु प्याले हैं
जो मादकता के मारे हैं
वे मधु लूटा ही करते हैं
वह कच्चा पीने वाला है
जिसकी ममता घट प्यालों पर
जो सच्चे मधु से जला हुआ
कब रोता है चिल्लाता है
जो बीत गई सो बात गई.

(‘Jo Beet Gayi So Baat Gayi’ – A very famous poem of Dr. Hrivansh Rai Bachchan)


Discover more from हिंदीज़ेन : HindiZen

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

25 responses to “बच्चन – कविता – जो बीत गई सो बात गई”

  1. बच्चन जी की बहुत ही प्रेरक एवं प्रसिद्ध रचना ! आज बड़े दिनों के बाद आपके सौजन्य से पढने को मिली ! आपका बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार !

  2. आभार इस रचना को प्रस्तुत करने का.

    1. 1987 mein ye rachna suni thi.. Poori rachna padh kar sukh mila .Dhanyavaad aivam badhaai. Dr.A.B.Chaubey ,Charkhari Mahoba

  3. बच्चन जी ने ही यह भी कहा है –

    जीवन का यह पृष्ठ पलट मन
    इसपर जो थी लिखी कहानी
    वह अब तुझको याद ज़ुबानी
    बार बार पढ़ कर क्यों इसको
    व्यर्थ गंवाता जीवन के क्षण.

  4. Very nice. This is actually one of my favorite poems. Thanks a ton.

  5. हां, सिर झटकें आगे बढ़ें। बहुत कुछ है देखने-समझने और चुनौती स्वीकारने को।
    बच्चन जी के माध्यम से यह री-इनफोर्स तो हुआ।
    धन्यवाद।

  6. behtar prayas aur achhi rachana ke liye saduvaad.

  7. jeewan ke is utar chadho ke safar me jab kabhi aap easi kavitao ko gun gun nate hai toh mann aur chit dono anandit ho jata hai

  8. very very motivational, thanks

  9. aisi prerak kavita ke liye shukriya
    hume ye blog bahut bahut pasand aaya , aasha hai aap aise post jari rakhenge .

  10. thanks 4 this.
    it’s beautiful poem.
    i realy like it.
    i hope u post more poem.

  11. bacchan ji mere sabase priy kavi
    hai aur mujhe unki is kavita ko padhkar utna hi aanad mila jitna madhushala ki ek ek panktiyo ko padhkar hota hai……………..thank u sooooo much

  12. bahut hi prerana dayak kavita ,
    hume Bachchan ji ki ek aur kavita bhi bahut acchi lagati hai
    nar ho na nirash karo man ko
    Bachchan hindi shahitya ke ek atoot bhag hai .

  13. I LOVE DIS POEM SINCE MY CHILDHOOD 🙂 ITS THE BEST INSPIRATION BACCHAN SIR HAS WRITTEN IN HIS WORDS JUST LOVE IT AND WILL ALWAYS DO!

  14. jivan ke is talmel ko,
    aaj bataya hai aapne,
    kal kisne dekha hai,
    socha humne aaj hai.
    jo bit gai so bat gai……thaks sir

  15. आभार इस रचना को प्रस्तुत करने का.

  16. Jivan ko nai prerna mili hai is kavitase Thanks

  17. क्या खुब कही बच्चनजी नें
    सब की मन की बातें
    कुछ ने इसे भुलादिया
    कुछ को याद नहीं रही
    जो बित गई सो बात गई ।

Leave a Reply to SEEPCancel reply

Trending

Discover more from हिंदीज़ेन : HindiZen

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from हिंदीज़ेन : HindiZen

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading