कॉलिन विल्सन मशहूर अंग्रेज लेखक हैं और उन्होंने अपराध, रहस्य, और पराविद्या (औकल्ट) पर लगभग 100 से भी अधिक बेस्टसेलर किताबें लिखीं हैं. वर्तमान युग के महत्वपूर्ण दार्शनिकों में उनका नाम शामिल है और उनके प्रशंसक उन्हें जीनियस मानते हैं.

अपनी आत्मकथा के पहले चैप्टर में विल्सन ने बताया है कि अपनी जवानी की शुरुआत में उन्होंने जीवन का सबसे बड़ा चुनाव किया. उनके पिता लाइसेस्टर में जूता उद्योग में मामूली कामगार थे. विल्सन अलबर्ट आइन्स्टीन से प्रभावित थे और स्वयं को आइन्स्टीन के उत्तराधिकारी के रूप में देखते थे, लेकिन घरेलू कठिनाइयों की वज़ह से उन्हें स्कूल छोड़कर 16 वर्ष की उम्र में काम करना पड़ा. एक ऊन फैक्टरी में कुछ समय काम करने के बाद वे किसी प्रयोगशाला में सहायक बन गए. उन्होंने इस जीवन की कल्पना नहीं की थी और उनपर निराशा गहराती गयी. ऐसे में एक दिन उन्होंने आत्महत्या का निर्णय कर लिया.

वे हाइड्रोसायनिक एसिड पीने जा रहे थे तभी उनके मन में कुछ कौंध-सा गया. उन्होंने देखा कि उनके भीतर दो कॉलिन विल्सन थे: पहला, एक मूर्ख और ग्रंथियों का शिकार कॉलिन विल्सन; और दूसरा, विचारक और वास्तविक कॉलिन विल्सन.

विलसन ने आत्मकथा में लिखा, “उस दिन मूर्ख कॉलिन विल्सन ने दोनों को मार दिया होता”.

“उस एक क्षण में मेरा साक्षात्कार सत्य के अद्भुत और विहंगम विस्तार से हुआ जो सर्वव्याप्त और असीम है”.

Featured Photo Link


Discover more from हिंदीज़ेन : HindiZen

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

15 responses to “मूर्ख बनाम विचारक”

  1. औरों के सपने जीने के पहले यह जान लें कि अपने सपने क्या हैं?

  2. मूल अंग्रेजी के साथ अनुवाद उपयोगी है मुझ जैसे के लिए! अनुवाद की बारीकियों को देखने-समझने की दृष्टि से! प्रविष्टि का आभार।

    1. धन्यवाद, हिमांशु भाई,
      अनुवाद को यथासंभव सहज और बोधगम्य रखने का प्रयास किया है. सिर्फ उपयोगी बातों का ही अनुवाद किया है, इसीलिए कहीं-कहीं मूल पाठ और अनुवाद में अंतर दिख सकता है. संप्रेषण महत्वपूर्ण है, शैली नहीं, क्योंकि ब्लॉग के अधिकांश पाठक कामचलाऊ हिंदी पढ़ने के आदी हैं.

  3. अति सर्वदा वर्ज्य है।

  4. Nishantji,

    I want to know more about zen philosophy. Suggest some books, preferably in English, by which I can understand the tenets easily.

    Regards

    Geetashree

    1. Sure, Geetashree ji,

      “Zen Mind, Beginner’s Mind” by Shunryu Suzuki, “The Way of Zen” by Alan Watts and “Taking the Path of Zen” by Robert Aitken are most famous and easily available books on Zen. You can read their reviews at Amazon and Goodreads and these are available at Flipkart.

      1. Thanks a ton Nishant. Its a pleasure to go through your blogs – my recommended reading. I’ll look up for these books. Thanks once again.

    2. Issue at Hand by Gil Fronsdal is one of the best books for the beginners in mindfulness zen practice .
      https://www.box.com/shared/kgs4x3zpml

      1. Sir,

        More than practising I would like to understand the concept first. Will this book help me on that account? Thanks for replying to my query though! Respect

  5. ब्लाग पर आना सार्थक हुआ । काबिलेतारीफ़ है प्रस्तुति । बहुत सुन्दर बहुत खूब…बेहतरीन प्रस्‍तुति
    हम आपका स्वागत करते है….
    क्रांतिवीर क्यों पथ में सोया?

  6. kabhi kabhi nirasa hame itana vash me kar leti hai ki humara khud par se vishwas hi uth jata hai .

  7. mind refreshing , i think and hope that this particular story gave me a new perspective…

Leave a Reply to प्रवीण पाण्डेयCancel reply

Trending

Discover more from हिंदीज़ेन : HindiZen

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from हिंदीज़ेन : HindiZen

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading