जीवन में सफलता, समृद्धि, संतुष्टि और शांति स्थापित करने के मंत्र और ज्ञान-विज्ञान की जानकारी

एक आदमी बाड़ में कीलें ठोंक रहा था. एक औरत वहां से गुज़री और उसे काम करते देखकर बोली, “यह तुम क्या कर रहे हो? कीलों को उनकी नोक पर नहीं बल्कि चपटे सिरे पर चोट मारकर ठोंकते हैं. क्या तुमने पहले कभी कीलें नहीं ठोंकीं? क्या पी रखी है?”

“मैं यह पहले भी सैकड़ों बार कर चुका हूँ”, उस आदमी ने कहा, “मैं ऐसे ही काम करता हूँ”.

“लेकिन तुम्हारा तरीका तो सरासर गलत है. लाओ, मैं तुम्हें ठीक से यह करके दिखती हूँ”, औरत ने कहा.

“नहीं! मैं अपनी आदत नहीं बदलना चाहता”, आदमी बोला, “मुझे ऐसे ही काम करना पसंद है और मेरे लिए यही सही तरीका है”.

औरत ने देखा कि वह आदमी मजाक नहीं कर रहा था. वह चुपचाप वहां से चली गयी.


Discover more from हिंदीज़ेन : HindiZen

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


16 responses to “आदत”

  1. vishvanaathjee अवतार

    अच्छी कहानी
    ऐसे लोग हर जगह पाए जाएंगे ।
    सुधार या बदलाव से हिचकते हैं ।
    यह मानने के लिए भी तैयार नहीं कि वे गलती कर रहे हैं

    शुभकामनाएं
    जी विश्वनाथ

  2. प्रवीण पाण्डेय अवतार
    प्रवीण पाण्डेय

    किसी को उसकी आदत से हिला पाना कठिनता कार्य है।

  3. induravisinghj अवतार

    ‘मैं’ही सदा भाता है,भले ही उसे आदत कह दें या कुछ और।

  4. Maheshwari Kaneri अवतार

    हम सभी आदत के गुलाम हैं…

  5. राहुल सिंह अवतार

    ”वह चुपचाप वहां से चली गयी. औरत ने देखा कि वह आदमी मजाक नहीं कर रहा था. एक औरत वहां से गुज़री, एक आदमी बाड़ में कीलें ठोंक रहा था”.
    लगता है अब कुछ बात बन रही है.

  6. रवि कुमार अवतार

    बेहतर…
    रूढ़ियों और परंपराओं से मुक्ति मुश्किल काम है….

  7. Manoj Sharma अवतार

    क्या बात है मगर कभी तो ये भी सोचना चाहिए ,,,,,,”बुरी आदत है ये , आदत ये बदल डालो “

  8. ajay अवतार
    ajay

    aadat badalna nahi chahiye lekin agar galata aadat hai to usme sudhar karna chaiye

  9. Gyandutt Pandey अवतार

    लण्ठ!
    कोई इलाज नहीं उसका।

  10. smart Indian अवतार

    ;D
    very interesting. The man complained about the discrimination too. For example, he’s not paid so much as other workers.

  11. देवेन्द्र अवतार
    देवेन्द्र

    बीना मागे किसी को सलाह नही देना चाहिए क्योकि बीना मागी सलाह का कोई महत्व नही होता

  12. Diamond Vikas Garg अवतार
    Diamond Vikas Garg

    agar aadat achchi hai to future bright hai.
    magar aadat achchi nahi hai to future bright nahi hai.

    Agar aap wo kaam karte hai jo aapko achcha lagta hai to aapko wo nahi milega jo aap chahte hai !
    lekin aap wo kaam karte hai jo aapko achcha nahi lagta hai to aapko wo milega jo aap chahte hai !

    Moral :-

    NEED (jarurat) Becomes HABBIT (Aadat) Becomes HOBBY(chahat)

  13. vicharbadalo.blogspot.com अवतार
    vicharbadalo.blogspot.com

    jab tak koi swayam se badalna nahi chahega usme badlav nahi ho sakta.

  14. suraj kumar अवतार
    suraj kumar

    aadat ko badla ja sakta h

Leave a Reply to vicharbadalo.blogspot.comCancel reply

Discover more from हिंदीज़ेन : HindiZen

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from हिंदीज़ेन : HindiZen

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading