The Essence of Buddha-dharma – बुद्ध के धर्म का सार

पो चीन के तांग राजवंश में उच्चाधिकारी और कवि था. एक दिन उसने एक पेड़ की शाखा पर बैठे बौद्ध महात्मा को ध्यान करते देखा. उनके मध्य यह वार्तालाप हुआ:

पो: “महात्मा, आप इस पेड़ की शाखा पर बैठकर ध्यान क्यों कर रहे हैं? ज़रा सी भी गड़बड़ होगी और आप नीचे गिरकर घायल हो जायेंगे!”

महात्मा: “मेरी चिंता करने के लिए आपका धन्यवाद, महामहिम. लेकिन आपकी स्थिति इससे भी अधिक गंभीर है. यदि मैं कोई गलती करूंगा तो मेरी ही मृत्यु होगी, लेकिन शासन के इतने ऊंचे पद पर बैठकर आप कोई गलती कर बैठेंगे तो सैंकड़ों-हजारों मनुष्यों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा”.

पो: “शायद आप ठीक कहते हैं. अब मैं कुछ कहूं? यदि आप मुझे बुद्ध के धर्म का सार एक वाक्य में बता देंगे तो मैं आपका शिष्य बन जाऊँगा, अन्यथा, मैं आपसे कभी मिलना नहीं चाहूँगा”.

महात्मा: “यह तो बहुत सरल है! सुनिए. बुद्ध के धर्म का सार यह है, ‘बुरा न करो, अच्छा करो, और अपने मन को शुद्ध रखो’.”

पो: “बस इतना ही!? यह तो एक तीन साल का बच्चा भी जानता है!”

महात्मा: “आपने सही कहा. एक तीन साल के बच्चे को भी इसका ज्ञान होता है, लेकिन अस्सी साल के व्यक्ति के लिए भी इसे कर सकना कठिन है.”

* * * * * * * * * *

Roshi was a teacher who lived in the Tang period and did zazen (sitting meditation) in a tree. The governor of his province, Po Chu-i, heard about Roshi and went to see him.

This Po Chu-i was no ordinary politician. He was one of China’s greatest poets, well known for his expression of Zen Buddhism.

Po Chu-i found Roshi sitting in his tree, doing zazen. He called to him, saying, “Oh, great sage, you look very insecure to me up there.”

Roshi looked down at Po Chu-i and replied, “Oh Governor, you look very insecure to me down there. All things are under the law of change and political position is the most ephemeral of all.”

Po Chu-i knew very well what Roshi was talking about. So he took a different tact. “Tell me,” he said, “What is it that all the Buddhas taught?”

Roshi replied by quoting from the Dhammapada:

Never do evil;

Always do good;

Keep your mind pure;

Thus all the Buddhas taught.

So Po Chu-i said, “Always do good; never do evil; keep your mind pure. I knew that when I was three years old.”

“Yes,” said Roshi, “A three-year-old child may know it, but even an eighty-year-old man cannot put it into practice.”

10 Comments

Filed under Buddhist Stories

Two More Days – दो दिन और…

बहुत समय पहले चीन के तांग प्रांत में एक वृद्ध साधु वू-ताई पर्वत की तीर्थयात्रा पर जा रहा था. वू-ताई पर्वत पर ज्ञान के बोधिसत्व मंजुश्री का निवास माना जाता है. वृद्ध और अशक्त होने के कारण वह धूल भरे मार्ग पर भिक्षा मांगते हुए बहुत लंबे समय तक चलता रहा. कई सप्ताह की यात्रा के बाद उसे बहुत दूर स्थित वू-ताई पर्वत की झलक दिखी.

मार्ग के किनारे खेत में काम कर रही एक बूढ़ी स्त्री से साधु ने पूछा, “मुझे वू-ताई पर्वत तक पहुँचने में कितना समय लगेगा?”

बुढ़िया ने साधु को एक पल के लिए बहुत गौर से देखा, फिर कुछ बुदबुदाते हुए वह अपनी जगह पर चली गयी. साधु ने उससे यही प्रश्न पुनः दो बार पूछा पर उसने कुछ न कहा.

साधु को लगा, शायद बुढ़िया बहरी है. वह अपने रास्ते चल दिया. कुछ कदम आगे वह चला ही था कि उसने बुढ़िया को जोर से यह कहते सुना, “दो दिन! वहां पहुँचने में अभी पूरे दो दिन लगेंगे!”

यह सुनकर साधु ने झल्लाकर कहा, “मुझे लगा तुम सुन नहीं सकतीं! यह बात तुमने पहले क्योँ नहीं कही?”

बुढ़िया ने कहा, “आपने जब प्रश्न पूछा था तब आप आप स्थिर खड़े थे. मैं आपके चलने की गति और उत्साह दोनोँ देखना चाहती थी.”

* * * * * * * * *

Long ago, in Tang China, there was an old monk going on a pilgrimage to Mount Wutai, the abode of Manjusri, the Bodhisattva of Wisdom.

Aged and weak, he was treading the long dusty road alone, seeking alms along the way. After many long months, one morning he gazed upward and saw the majestic mountain in the distance. By the roadside, there was an old woman working the field.

“Please tell me, ” he asked, “how much longer I must proceed before reaching Mount Wutai?”

The woman just looked at him, uttered a guttural sound and returned to her hoeing. He repeated the question a second and third time, but still there was no answer.

Thinking that the woman must be deaf, he decided to push on. After he had taken a few dozen steps, he heard the woman call out to him, “Two more days, it will take you two more days.”

Somewhat annoyed, the monk responded, “I thought you were deaf. Why didn’t you answer my question earlier?” The woman replied, “You asked the question while you were standing put, Master. I had to see how fast your pace was, how determined your walk!”

7 Comments

Filed under Stories

The Wall – दीवार

किसी महिला पत्रकार को यह पता चला कि एक बहुत वृद्ध यहूदी सज्जन लंबे समय से येरुशलम की पश्चिमी दीवार पर रोज़ाना बिलानागा प्रार्थना करते आ रहे हैं तो उसने उनसे मिलने का तय किया.

वह येरुशलम की पश्चिमी प्रार्थना दीवार पर गयी और उसने वृद्ध सज्जन को प्रार्थना करते देखा. लगभग 45 मिनट तक प्रार्थना करने के बाद वे अपनी छड़ी के सहारे धीरे-धीरे चलकर वापस जाने लगे.

महिला पत्रकार उनके पास गयी और अभिवादन करके बोली, “नमस्ते, मैं CNN की पत्रकार रेबेका स्मिथ हूँ. आपका नाम क्या है?”

“मौरिस फ़िशिबिएन”, वृद्ध ने कहा.

“मैंने सुना है कि आप बहुत लंबे समय से यहाँ रोज़ प्रार्थना करते रहे हैं. आप ऐसा कब से कर रहे हैं?”

“लगभग 60 साल से”.

“60 साल! यह तो वाकई बहुत लम्बा अरसा है! तो, आप यहाँ किसलिए प्रार्थना करते हैं?”

“मैं यह प्रार्थना करता हूँ कि ईसाइयों, यहूदियों, और मुसलमानों के बीच शांति स्थापित हो. मैं युद्ध और नफरत के खात्मे के लिए प्रार्थना करता हूँ. मैं यह भी प्रार्थना करता हूँ कि बच्चे बड़े होकर जिम्मेदार इंसान बनें और सब लोग प्रेम से एकजुट रहें”.

“यह तो बहुत अच्छी बात है… और आपको यह प्रार्थना करने से कैसी अनुभूति होती है?”

“मुझे यह लगता है कि मैं 60 सालों से सिर्फ एक दीवार से ही बातें कर रहा हूँ”.

* * * * * * * * * *

A female CNN journalist heard about a very old Jewish man who had been going to the Western Wall to pray, twice a day, every day, for a long, long time. So she went to check it out.

She went to the Western Wall and there he was, walking slowly up to the holy site. She watched him pray and after about 45 minutes, when he turned to leave, using a cane and moving very slowly, she approached him for an interview.

“Pardon me, sir, I’m Rebecca Smith from CNN. What’s your name?”

“Morris Feinberg,” he replied.

“Sir, how long have you been coming to the Western Wall and praying?”

“For about 60 years.”

“60 years! That’s amazing! What do you pray for?”

“I pray for peace between the Christians, Jews and the Muslims. I pray for all the wars and all the hatred to stop. I pray for all our children to grow up safely as responsible adults, and to love their fellow man.”

“How do you feel after doing this for 60 years?”

“Like I’m talking to a wall.”

5 Comments

Filed under Stories

Secret of Success – सफलता का रहस्य

एक कवि किसी प्रसिद्द और सफल मूर्तिकार से मिलने गया. उसकी कला वाटिका में उपस्थित शिल्प की सराहना करते हुए उसने मूर्तिकार से पूछा, “आपकी अद्वितीय कला का रहस्य क्या है?वह कौन सा दर्शन है जो आपको ये अनूठे शिल्प और मूर्तियाँ बनाने के लिए प्रेरित करता है?”

“तुम वह रहस्य जानना चाहते हो?”, मूर्तिकार ने कहा, “मैं तुम्हें वह अवश्य बताऊँगा. कुछ दिन मेरे साथ रुको”.

कवि कई सप्ताह तक वहां रहकर चुपचाप सारा घरेलू काम करता रहा. वह खाना बनाता, कपड़े धोता, साफ़-सफाई करता रहा लेकिन उसने कुछ भी न कहा.

एक दिन, मूर्तिकार ने कवि से कहा, “मैं तुम्हें जो कुछ भी सिखा सकता था वह तुम सीख गए हो”.

“ऐसा कैसे हो सकता है?”, कवि ने अचंभे से कहा, “इतने दिनों तक मैं आपके कहने पर यहाँ रुका रहा और एक शब्द भी कहे बिना आपका सारा घरेलू काम करता रहा लेकिन मुझे आपकी कला और शिल्प के बारे में कुछ भी जानने-सीखने को नहीं मिला.”

“तुमने वह सारा काम एक शब्द भी बोले बिना किया न?”, कलाकार ने कहा, “वही मेरी सफलता का रहस्य है. अब जाओ”.

निराशा के बादल छंटने पर कवि को यह समझ में आ गया कि उसने वाकई अमूल्य शिक्षा पाई थी और उसने इसे अपने क्षेत्र में प्रयुक्त किया”.

* * * * * * * * * *

A poet visited a famous and successful sculptor. Walking around in his studio among beautiful sculptures, he asked: “What is the secret to great sculpture? What is your philosophy behind making these great works of art?”

“Do you want to know the secret?” the sculptor asked. “Let me show you.”

For many weeks, the poet would stay and do everything from sweeping the floor to cleaning up, from making coffee to cooking meals.

One day, the sculptor said: “You have learned everything I can teach you.”

“Wait a minute, I’ve done everything you said without asking any questions.” The poet protested. “But I haven’t learned anything about sculpture yet! All I did was clean.”

“You did the work without asking questions.” the sculptor said. “That is the secret of my success. Now, go!”

After the disappointment subsided, the poet concluded he had learned a valuable lesson and applied it in his own trade.

2 Comments

Filed under Stories

The Old Laws – प्राचीन प्रथा

मरू-प्रदेश की भूमि में बहुत कम फल उपजते थे. अतः ईश्वर ने अपने पैगंबर को पृथ्वी पर यह नियम पहुंचाने के लिए कहा, “प्रत्येक व्यक्ति दिन में केवल एक ही फल खाए”.

लोगों में मसीहा की बात मानी और दिन में केवल एक ही फल खाना प्रारंभ कर दिया. यह प्रथा पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलती रही. दिन में एक ही फल खाने के कारण इलाके में फलों की कमी नहीं पड़ी. जो फल खाने से बच रहते थे उनके बीजों से और भी कई वृक्ष पनपे. जल्द ही प्रदेश की भूमि उर्वर हो गयी और अन्य प्रदेशों के लोग वहां बसने की चाह करने लगे.

लेकिन लोग दिन में एक ही फल खाने की प्रथा पर कायम रहे क्योंकि उनके पूर्वजों के अनुसार मसीहा ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था. दूसरे प्रदेश से वहां आनेवाले लोगों को भी उन्होंने फलों की बहुतायत का लाभ नहीं उठाने दिया.

इसका परिणाम यह हुआ कि अधिशेष फल धरती पर गिरकर सड़ने लगे. उनका घोर तिरस्कार हो रहा था.

ईश्वर को यह देखकर दुःख पहुंचा. उसने पुनः पैगंबर को बुलाकर कहा, “उन्हें जाकर कहो कि वे जितने चाहें उतने फल खा सकते हैं. उन्हें फल अपने पड़ोसियों और अन्य शहरों के लोगों से बांटने के लिए कहो”.

मसीहा ने प्रदेश के लोगों को ईश्वर का नया नियम बताया. लेकिन नगरवासियों ने उसकी एक न सुनी और उसपर पत्थर फेंके. ईश्वर का बताया पुराना नियम शताब्दियों से उनके मन और ह्रदय दोनों पर ही उत्कीर्ण हो चुका था.

समय गुज़रता गया. धीरे-धीरे नगर के युवक इस पुरानी बर्बर और बेतुकी प्रथा पर प्रश्नचिह्न लगाने लगे. जब उन्होंने देखा कि उनके बड़े-बुजुर्ग टस-से-मस होने के लिए तैयार नहीं हैं तो उन्होंने धर्म का ही तिरस्कार कर दिया. अब वे मनचाही मात्रा में फल खा सकते थे और उन्हें भी खाने को दे सकते थे जो उनसे वंचित थे.

केवल स्थानीय देवालयों में ही कुछ ऐसे लोग बच गए थे जो स्वयं को ईश्वर के अधिक समीप मानते थे और पुरानी प्रथाओं का त्याग नहीं करना चाहते थे. सच तो यह है कि वे यह देख ही नहीं पा रहे थे कि दुनिया कितनी बदल गयी थी और परिवर्तन सबके लिए अनिवार्य हो गया था.

(पाउलो कोएलो के ब्लॉग से)

In the desert, fruit was scarce. God called one of his prophets and said: – Each person may only eat one fruit a day.

The custom was obeyed for many generations, and the ecology of the place was preserved. Since the remaining fruit supplied seeds, other trees appeared. Soon, the entire region was turned into fertile soil, which was the envy of other towns.

But the people continued to eat one fruit a day – they remained faithful to what the ancient prophet of their forefathers had told them. However they never allowed the inhabitants of other villages to take advantage of the abundant harvest with which they were rewarded each year.

The result was that fruit rotted on the ground.

God called a new prophet and said: – Let them eat as much fruit as they like. And ask them to share the abundance with their neighbors.

The prophet came to the town with the new message. But he was stoned – for by now the custom was ingrained in the hearts and minds of each of the inhabitants.

With time, the younger villagers began to question the barbaric old custom. But, since the tradition of the elders was unbending, they decided to abandon the religion. Thus, they could eat as much fruit as they wished, and give the rest to those in need of food.

The only people who remained faithful to the local church, were those who considered themselves saints. But in truth they were unable to see how the world changes, and recognize how one must change with it.

8 Comments

Filed under Paulo Coelho, Stories