संत-महात्मा

संकल्प की शक्ति

महर्षि रमण बहुत कुशल धनुर्धर भी थे. एक सुबह उन्होंने अपने एक शिष्य को अपनी धनुर्विद्या देखने के लिए बुलाया. शिष्य यह सब पहले ही दसियों बार देख चुका था पर वह गुरु की आज्ञा की अवहेलना नहीं कर सकता था. वे समीप ही जंगल में एक विशाल वृक्ष के पास गए. महर्षि रमण के [...]

Categories: संत-महात्मा | Tags: , | 12s टिप्पणियाँ

आद्य शंकराचार्य

वेदांत के आदि गुरु श्री आद्य शंकराचार्य का जन्म लगभग 11 शताब्दी पूर्व त्रावणकोर के एक मलयाली ब्राह्मण के घर हुआ था. वे बहुत छोटे थे तभी उनके पिता का निधन हो गया. बचपन में ही उन्होंने वेदों और वेदांगों का पूरा अध्ययन कर लिया. उनके मन में सन्यस्त होने की बड़ी ललक थी और [...]

Categories: संत-महात्मा | Tags: | 7s टिप्पणियाँ

“कौन है? : जलालुद्दीन रूमी की कहानी

“कौन है? : जलालुद्दीन रूमी की कहानी किसी ने अपनी प्रियतमा के द्वार को खटखटाया. भीतर से आवाज़ आई – “कौन है?” उसने कहा – “यह मैं हूँ!” द्वार के भीतर से आवाज़ आई – “इस घर में मैं और तुम एक साथ नहीं रह सकते”. द्वार नहीं खुला. प्रेमी बियाबान में ठोकर खाता रहा. [...]

Categories: संत-महात्मा | Tags: , | 11s टिप्पणियाँ

दलाई लामा का जन्मदिन

आज परमपावन दलाई लामा का जन्मदिन है. कुछ दिनों पहले (26 अप्रैल, 2009) को दलाई लामा सेन फ्रांसिस्को में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वयं आगंतुकों को भोजन परोस रहे थे. एक सज्जन ने भोजन की थाली लेते हुए उनसे कहा – “परमपूज्य, मुझपर कृपा करें, मैं बेघर हूँ”. दलाई लामा ने कहा – “मैं भी”. [...]

Categories: संत-महात्मा | Tags: | 3s टिप्पणियाँ

असीम प्रेम और त्याग का उदाहरण

संत मैक्सिमिलियन कोल्बे (1894-1941) पोलैंड के फ्रांसिस्कन मत के पादरी थे. नाजी हुकूमत के दौरान उन्हें जर्मनी की खुफिया पुलिस ‘गेस्टापो’ ने बंदी बना लिया. उन्हें पोलैंड के औश्वित्ज़ के यातना शिविर में भेज दिया गया. एक दिन यातना शिविर में दैनिक हाजिरी के दौरान एक बंदी कम पाया गया. अधिकारियों ने यह निष्कर्ष निकाला [...]

Categories: संत-महात्मा | Tags: , | 1 टिप्पणी

Blog at WordPress.com. Theme: Adventure Journal by Contexture International. Fonts on this blog.

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 753 other followers