Category Archives: संत-महात्मा

फादर कोल्बे

prison cell of father kolbeसंत मैक्सिमिलियन कोल्बे (1894-1941) पोलैंड के फ्रांसिस्कन मत के पादरी थे. नाजी हुकूमत के दौरान उन्हें जर्मनी की खुफिया पुलिस ‘गेस्टापो’ ने बंदी बना लिया. उन्हें पोलैंड के औश्वित्ज़ के यातना शिविर में भेज दिया गया.

एक दिन यातना शिविर में दैनिक हाजिरी के दौरान एक बंदी कम पाया गया. अधिकारियों ने यह निष्कर्ष निकाला कि वह भाग गया लेकिन बाद में उसका शव कैम्प के गुसलखाने में मिला. वह शायद भागने के प्रयास में पानी की टंकी में डूब गया था. अधिकारियों ने यह तय किया कि मृतक बंदी के भागने का प्रयास करने के कारण उसी बैरक के दस बंदियों को मृत्युदंड दे दिया जाए ताकि कोई दूसरा बंदी भागने का प्रयास करने का साहस न करे. जिन दस बंदियों का चयन किया गया उनमें फ्रान्सिजेक गज़ोनिव्ज़ेक भी था. जब उसने अपनी भावी मृत्यु के बारे में सुना तो वह चीत्कार कर उठा – “हाय मेरी बेटियाँ, मेरी बीवी, मेरे बच्चे! अब मैं उन्हें कभी नहीं देख पाऊँगा!” – वहां मौजूद सभी बंदियों की आँखों में यह दृश्य देखकर आंसू आ गए.

उसका दुःख भरा विलाप सुनकर फादर कोल्बे आगे आये और उसे ले जानेवालों से बोले – “मैं एक कैथोलिक पादरी हूँ. मैं उसकी जगह लेने के लिए तैयार हूँ. मैं बूढ़ा हूँ और मेरा कोई परिवार भी नहीं है”.

फ्रान्सिजेक के स्थान पर कोल्बे की मरने की फरियाद स्वीकार कर ली गई. फादर कोल्बे के साथ बाकी नौ बंदियों को एक कालकोठरी में बंद करके भूख और प्यास से मरने के लिए छोड़ दिया गया. फादर कोल्बे ने सभी बंदी साथियों से उस घड़ी में प्रार्थना करने और ईश्वर में अपनी आस्था दृढ़ करने के लिए कहा. वे बंदियों के लिए माला जपते और भजन गाते थे. भूख और प्यास से एक के बाद एक बंदी मरता गया. फादर कोल्बे अंत तक जीवित रहे और सबके लिए प्रार्थना करते रहे.

कुछ दिनों बाद जब कालकोठरी को खोलकर देखा गया तो फादर कोल्बे जीवित मिले. 14 अगस्त, 1941 के दिन उन्हें बाएँ हाथ में कार्बोलिक एसिड का इंजेक्शन देकर मार दिया गया. उन्होंने प्रार्थना करते हुए अपना हाथ इंजेक्शन लेने के लिए बढ़ाया था. जिस कालकोठरी में फादर कोल्बे की मृत्यु हुई अब वह औश्वित्ज़ जानेवाले यात्रियों के लिए किसी पावन तीर्थ की भांति है.

फादर कोल्बे द्वारा जीवनदान दिए जाने के 53 वर्ष बाद फ्रान्सिजेक गज़ोनिव्ज़ेक की मृत्यु 95 वर्ष की उम्र में 1995 में हुई. जब पोप जॉन पॉल द्वितीय ने 1982 में फादर कोल्बे को संत की उपाधि दी तब वह उस समय वहां अपने परिवार के साथ उपस्थित था.

* * * * * * * * * * * * * * *

(A motivational / inspiring anecdote about the sacrifice of Saint Maximilian Kolbe – in Hindi)

About these ads

6 Comments

Filed under संत-महात्मा

दृष्टि की व्याधियां

बोकुजु नामक एक साधू किसी गाँव की गली से होकर गुज़र रहा था. अचानक कोई उसके पास आया और उसने बोकुजु पर छड़ी से प्रहार किया. बोकुजु जमीन पर गिर गया, उस आदमी की छड़ी भी उसके हाथ से छूट गयी और वह भाग लिया. बोकुजु संभला, और गिरी हुई छड़ी उठाकर वह उस आदमी के पीछे यह कहते हुए भागा, “रुको, अपनी छड़ी तो लेते जाओ!”

बोकुजु उस आदमी तक पहुँच गया और उसे छड़ी सौंप दी. इस बीच यह घटनाक्रम देखकर वहां भीड़ लग गयी और किसी ने बोकुजु से पूछा, “इस आदमी ने तुम्हें इतनी जोर से मारा लेकिन तुमने उसे कुछ नहीं कहा?”

बोकुजु ने कहा, “हाँ, लेकिन यह एक तथ्य ही है. उसने मुझे मारा, वह बात वहीं समाप्त हो गयी. उस घटना में वह मारनेवाला था और मुझे मारा गया, बस. यह ऐसा ही है जैसे मैं किसी पेड़ के नीचे से निकलूँ या किसी पेड़ के नीचे बैठा होऊँ और एक शाखा मुझपर गिर जाए! तब मैं क्या करूंगा? मैं कर ही क्या सकता हूँ?”

भीड़ ने कहा, “पेड़ की शाखा तो निर्जीव शाखा है लेकिन यह तो एक आदमी है! हम किसी शाखा से कुछ नहीं कह सकते, हम उसे दंड नहीं दे सकते. हम पेड़ को भला-बुरा नहीं कह सकते क्योंकि वह एक पेड़ ही है, वह सोच-विचार नहीं सकता”.

बोकुजु ने कहा, “मेरे लिए यह आदमी पेड़ की शाखा की भांति ही है. यदि मैं किसी पेड़ से कुछ नहीं कह सकता तो इस आदमी से क्यों कहूं? जो हो गया, वो हो गया. मैं उसकी व्याख्या नहीं करना चाहता. और वह तो हो ही चुका है, वह बीत चुका है. अब उसके बारे में सोचकर चिंता क्या करना? वह हो गया, बात ख़तम”.

बोकुजु का मन एक संत व्यक्ति का मन है. वह चुनाव नहीं करता, सवाल नहीं उठाता. वह यह नहीं कहता कि ‘ऐसा नहीं, वैसा होना चाहिए’. जो कुछ भी होता है उसे वह उसकी सम्पूर्णता में स्वीकार कर लेता है. यह स्वीकरण उसे मुक्त करता है और मनुष्य की सामान्य दृष्टि की व्याधियों का उपचार करता है. ये व्याधियां हैं: ‘ऐसा होना चाहिए’, ‘ऐसा नहीं होना चाहिए’, ‘भेद करना’, ‘निर्णय करना’, ‘निंदा करना’, और ‘प्रसंशा करना’.

* * * * * * * * * *

One Zen monk, Bokuju, was passing through a street in a village. Somebody came and struck him with a stick. He fell down, and with him, the stick also. He got up and picked up the stick. The man who had hit him was running away. Bokuju ran after him, calling, ”Wait, take your stick with you!”

He followed after him and gave him the stick. A crowd had gathered to see what was happening, and somebody asked Bokuju, ”That man struck you hard, and you have not said anything!”

Bokuju is reported to have said, ”A fact is a fact. He has hit, that’s all. It happened that he was the hitter and I was the hit. It is just as if I am passing under a tree, or sitting under a tree, and a branch falls down. What will I do? What can I do?”

But the crowd said, ”But a branch is a branch, this is a man. We cannot say anything to the branch, we cannot punish it. We cannot say to the tree that it is bad, because a tree is a tree, it has no mind.”

Bokuju said, ”This man to me is also just a branch. And if I cannot say anything to the tree, why should I bother to say anything to this man? It happened. I am not going to interpret what has happened. And it has already happened. Why get worried about it? It is finished, over.”

This is the mind of a sage – not choosing, not asking, not saying this should be and this should not be. Whatsoever happens, he accepts it in its totality. This acceptance gives him freedom, this acceptance gives him the capacity to see. These are eye diseases: shoulds, should nots, divisions, judgments, condemnations, appreciations.

22 Comments

Filed under संत-महात्मा, Stories, Zen Stories

Zun-nun’s Story – लिबास

बहुत पुरानी बात है. मिस्र देश में एक सूफी संत रहते थे जिनका नाम ज़ुन्नुन था. एक नौजवान ने उनके पास आकर पूछा, “मुझे समझ में नहीं आता कि आप जैसे लोग सिर्फ एक चोगा ही क्यों पहने रहते हैं!? बदलते वक़्त के साथ यह ज़रूरी है कि लोग ऐसे लिबास पहनें जिनसे उनकी शख्सियत सबसे अलहदा दिखे और देखनेवाले वाहवाही करें”.

ज़ुन्नुन मुस्कुराये और अपनी उंगली से एक अंगूठी निकालकर बोले, “बेटे, मैं तुम्हारे सवाल का जवाब ज़रूर दूंगा लेकिन पहले तुम मेरा एक काम करो. इस अंगूठी को सामने बाज़ार में एक अशर्फी में बेचकर दिखाओ”.

नौजवान ने ज़ुन्नुन की सीधी-सादी सी दिखनेवाली अंगूठी को देखकर मन ही मन कहा, “इस अंगूठी के लिए सोने की एक अशर्फी!? इसे तो कोई चांदी के एक दीनार में भी नहीं खरीदेगा!”

“कोशिश करके देखो, शायद तुम्हें वाकई कोई खरीददार मिल जाए”, ज़ुन्नुन ने कहा.

नौजवान तुरत ही बाज़ार को रवाना हो गया. उसने वह अंगूठी बहुत से सौदागरों, परचूनियों, साहूकारों, यहाँ तक कि हज्जाम और कसाई को भी दिखाई पर उनमें से कोई भी उस अंगूठी के लिए एक अशर्फी देने को तैयार नहीं हुआ. हारकर उसने ज़ुन्नुन को जा कहा, “कोई भी इसके लिए चांदी के एक दीनार से ज्यादा रकम देने के लिए तैयार नहीं है”.

ज़ुन्नुन ने मुस्कुराते हुए कहा, “अब तुम इस सड़क के पीछे सुनार की दुकान पर जाकर उसे यह अंगूठी दिखाओ. लेकिन तुम उसे अपना मोल मत बताया, बस यही देखना कि वह इसकी क्या कीमत लगाता है”.

नौजवान बताई गयी दुकान तक गया और वहां से लौटते वक़्त उसके चेहरे पर कुछ और ही बयाँ हो रहा था. उसने ज़ुन्नुन से कहा, “आप सही थे. बाज़ार में किसी को भी इस अंगूठी की सही कीमत का अंदाजा नहीं है. सुनार ने इस अंगूठी के लिए सोने की एक हज़ार अशर्फियों की पेशकश की है. यह तो आपकी माँगी कीमत से भी हज़ार गुना है!”

ज़ुन्नुन ने मुस्कुराते हुए कहा, “और वही तुम्हारे सवाल का जवाब है. किसी भी इन्सान की कीमत उसके लिबास से नहीं आंको, नहीं तो तुम बाज़ार के उन सौदागरों की मानिंद बेशकीमती नगीनों से हाथ धो बैठोगे. अगर तुम उस सुनार की आँखों से चीज़ों को परखने लगोगे तो तुम्हें मिट्टी और पत्थरों में सोना और जवाहरात दिखाई देंगे. इसके लिए तुम्हें दुनियावी नज़र पर पर्दा डालना होगा और दिल की निगाह से देखने की कोशिश करनी होगी. बाहरी दिखावे और बयानबाजी के परे देखो, तुम्हें हर तरफ हीरे-मोती ही दिखेंगे”.

Thanx to Zendictive for this post

A young man came Zun-Nun (A Sufi) and then asked, “Teacher, I do not understand why people like you have a simple dress, even very, very simple. Is not in the current best dressed very necessary, not only for appearance, but also for many other purposes. “

The saint just smiled. He then removed the ring from one finger, and said, “a young friend, will answer your question, but first do one thing for me. Take this ring and bring it to market on the other end. Can you sell it for a piece of gold? “

Seeing the ring Zun-Nun dirty and ugly, the young man hesitated, “One piece of gold? I’m not sure this ring could be sold for that. “

“Try it, young friend. Who knew you had. “

The young man was rushed to the market. He offered the ring to the cloth merchants, traders vegetables, meat and fish sellers, as well as to others. Apparently, no one dared to buy gold coins worth one. They offered only one piece of silver. Of course, the young man did not dare to sell it for a piece of silver. He returned to the hermitage Zun-Nun and report, “Teacher, no one dared to offer more than one pieces of silver.”

Zun-Nun, while still smiling wisely, said, “Go ye into a gold shop in the back of this road. Try to show the owner or the goldsmith’s shop there. Do not open the price, just listen to how he gave the assessment. “

The young man then went to a gold shop in question. He returned to Zun-Nun with another face. He later reported, “Teachers, was the traders in the market does not know the true value of this ring. Gold traders bid the price of a thousand pieces of gold. Apparently the value of this ring a thousand times higher than that offered by the traders in the market. “

Zun-Nun smile as he said softly, “That’s the answer to your question young pal. A person can not be judged by his clothes. Only “vegetable vendors, fish and meat in the market” such a rate. But not for the “gold traders”.

“Gold and diamonds have in a person, can only be seen and assessed if we are able to see into the depths of the soul. It takes wisdom to see him. And it takes a process, O my young friend.

We can not judge just by recalled words and attitudes that we hear and see at a glance. Often the alleged gold that was baking, and we see it as a gold pan. “

12 Comments

Filed under संत-महात्मा, Stories, Sufi Stories

बुद्ध प्रसंग

महर्षि रमण और उनके शिष्य अनासक्ति के विषय पर चर्चा कर रहे थे. महर्षि ने कहा – “भारतवर्ष में सदियों पहले ही किसी कवि ने अपने छंद में लिखा था ‘प्रभु, तुमने मुझे तन ढंकने के लिए कपड़ा और भोजन करने के लिए हाथ दिए हैं. इनके अतिरिक्त मुझे और किसकी आवश्यकता है? मेरे लिए यही पर्याप्त हैं?’ – संसार का समस्त वैभव चरणों में हो पर सोते समय सर के नीचे हाथ रखने में ही सुख मिलता है. महान शासक और सम्राट भी ऐसे ही सुख के लिए तरसते हैं. पहले मेरे पास बहुत कुछ था, अब मैं वीतरागी हूँ. मुझे दोनों दशाओं का अनुभव है. मेरे लिए हर प्रकार का स्वामित्व और परिग्रह बंधन ही है.”

“क्या भगवान् बुद्ध अनासक्त का श्रेष्ठ उदाहरण नहीं हैं?” – एक भक्त ने पूछा.

महर्षि रमण ने कहा – “हाँ. अपने राजमहल में विश्व के समस्त वैभव के बीच भी बुद्ध के ह्रदय में खालीपन था. उनकी उदासी को दूर करने के लिए उनके पिता ने उनके लिए विलासिता के सभी साधन उपलब्ध कराये. लेकिन बुद्ध को शांति नहीं मिली. आधीरात को वे अपनी पत्नी और पुत्र को छोड़कर चले गए. छः वर्षों तक वे कठोर तप का पालन करते रहे. ज्ञान प्राप्ति के पश्चात वे विश्व का कल्याण करने के लिए भिक्षु बनकर घूमते रहे. सच कहें तो भिक्षु बनने के बाद ही उन्हें वास्तविक सुख-शांति मिल सकी. इसके अतिरिक्त उन्हें और क्या चाहिए था?”

“क्या वे अपने नगर में भिक्षु बनकर कभी आये?” – एक श्रृद्धालु ने पूछा.

“हाँ. आये थे” – महर्षि बोले – “उनके लौट आने का समाचार सुनकर उनके पिता राजा शुद्दोधन हाथी-घोड़े और राजसी ठाठबाठ के साथ राजमार्ग पर उन्हें लेने पहुंचे. लेकिन बुद्ध तो वहां से परे पगडंडी के रास्ते से आ रहे थे. अपने साथ आने वाले भिक्षुओं को उन्होंने भिक्षा लेने के लिए नगर के भिन्न-भिन्न स्थानों में भेज दिया फिर वे अपने पिता के पास गए. उनके पिता को इसका भान नहीं था कि बुद्ध भिक्षुक के रूप में उनसे मिलेंगे. परन्तु बुद्ध की पत्नी यशोधरा ने उन्हें पहचान लिया. उसने उनके पुत्र राहुल को बुद्ध के सामने दंडवत होने के लिए कहा और स्वयं उनके चरण छुए. बुद्ध के पिता तभी उन्हें पहचान सके. उन्होंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी कि वे अपने पुत्र को कभी इस रूप में देखेंगे. वे बहुत क्रोधित हो गए और बुद्ध से बोले – “यह तुमने क्या कर लिया है! ये वस्त्र क्यों पहने हैं? जिस व्यक्ति के चरणों में विश्व की सम्पदा होनी चाहिए वह एक भिक्षुक की भांति कैसे रह सकता है? बस, बहुत हो गया!”

“और वे क्रोध से जलती हुई आँखों से बुद्ध को देखते रहे. अपार करुणावान बुद्ध भी अपने पिता को देख रहे थे. बुद्ध ने उनसे कुछ नहीं कहा. उनके चेहरे की सौम्यता और शांति राजा शुद्दोधन के अंतस को भेदती जा रही थी. दृष्टियों के इस समर में उनके पिता परास्त हो गए. वे फूटकर रोते हुए अपने पुत्र के चरणों पर गिर गए. फिर उन्होंने भी अपने लिए गैरिक वस्त्र मांगे. अनासक्ति के महत्व को अनासक्त व्यक्ति ही पूरी तरह से जान सकता है” – महर्षि ने कहा. यह प्रसंग सुनाते समय उनके भाव उमड़ पड़े.

13 Comments

Filed under बाल-कथाएं, संत-महात्मा

Lao-Tzu’s Donkey – लाओत्ज़ु का गधा

लाओत्ज़ु अपने गधे पर सवार होकर एक शहर से दूसरे शहर जा रहा था. उसे रास्ते में राजा का दूत मिला. दूत ने लाओत्ज़ु से कहा -”राजा ने आपके बारे में बहुत कुछ सुना है और वे आपको अपने दरबारियों में सम्मिलित करना चाहते हैं. उन्हें बुद्धिमान जनों की ज़रुरत है.”

लाओत्ज़ु ने दूत से बहुत सम्मानपूर्ण व्यवहार किया और कहा – “क्षमा करें, पर यह संभव नहीं है. राजा को धन्यवाद दें और कहें कि मैं इस अनुरोध को स्वीकार नहीं कर सकता.”

जब दूत वापस जाने लगा तब लाओत्ज़ु ने अपने कान और अपने गधे के कानों को धोया. यह देखकर पास खड़े एक व्यक्ति ने पूछा – “आप ये क्या कर रहे हैं?”

लाओत्ज़ु ने कहा – “मैं अपने कान धो रहा हूँ क्योंकि राजनीतिक गलियारों से होकर आनेवाले सन्देश अपवित्र और खतरनाक होते हैं.”

आदमी ने पूछा – “लेकिन आपने अपने गधे के कान क्यों धोये?”

लाओत्ज़ुने कहा – “गधों में बड़ी राजनीतिक समझ होती है. वह पहले ही कुछ अजीब तरह से चल रहा था. जब उसने राजा के दूत का सन्देश सुना तो उसे स्वयं पर बड़ा अभिमान हो गया. उसने भी बड़े सपने संजो लिए. राजदरबार की भाषा की इतनी समझ तो मुझमें भी नहीं है जितनी इस गधे में है. ऐसा शायद इसलिए है क्योंकि दरबार में भी इसके जैसे गधे ही भरे हुए हैं. इन सबकी भाषा एक समान है.”

यह सुनकर वह व्यक्ति बहुत हंसा. कहते हैं कि यह बात राजा तक भी पहुंची और इसे सुनकर राजा भी बहुत हंसा.

ऐसा था लाओत्ज़ु. उसकी बातें सुनकर सभी हंसते थे. वह अपने समय का सबसे ज्ञानी, सबसे विलक्षण, और बचकाना आदमी था. किसी ने भी उसे गंभीरता से नहीं लिया. उसने लोगों को कभी भी इतना प्रभावित नहीं किया कि वे उसकी शिक्षाओं को सहेजने के बारे में गंभीरता से सोचते. उसने अपने पीछे कोई धर्म या शास्त्र या संघ नहीं छोड़ा. वह सदैव अकेला ही रहा और सबसे शुद्ध बना रह सका.

* * * * * * * * * *

Once a messenger from the king conveyed the emperor’s intention of having Lao-Tzu as a part of his court, for his wisdom.

Lao-Tzu treated the messenger in a courteous manner, but denied the offer saying, “I am grateful. Please do thank the emperor on my behalf. But do tell him that it is not possible for me to accept his offer”

When the messenger left, Lao-Tzu washed his ears as well as his donkey’s .

An onlooker inquired, “Sir, what are you doing?”

“I am washing my ears, as even an ordinary messenger from the political world are infectious,” replied Lao-Tzu

“But why are you washing the ears of your donkey?,” the puzzled onlooker asked.

Lao-Tzu replied, “Well donkeys tend to be political! The very sight of the messenger and his words has made the animal egoistic that there is a change in the way it walks.”

Lao-Tzu continued, “My donkey understands the words of the court clearly, but I do not. He understands the court’s language as there are similar species as him in the court!”

The onlooker burst out laughing and it is believed that the king also laughed on hearing the words of Lao-Tzu, which was full of wisdom.

The words of the wise are to be noted carefully as there lies hidden in their ordinariness, the pearls of wisdom.

10 Comments

Filed under संत-महात्मा, Tao Stories