Category Archives: प्रेरक लेख

Idiot vs. Thinker – मूर्ख बनाम विचारक

कॉलिन विल्सन मशहूर अंग्रेज लेखक हैं और उन्होंने अपराध, रहस्य, और पराविद्या (औकल्ट) पर लगभग 100 से भी अधिक बेस्टसेलर किताबें लिखीं हैं. वर्तमान युग के महत्वपूर्ण दार्शनिकों में उनका नाम शामिल है और उनके प्रशंसक उन्हें जीनियस मानते हैं.

अपनी आत्मकथा के पहले चैप्टर में विल्सन ने बताया है कि अपनी जवानी की शुरुआत में उन्होंने जीवन का सबसे बड़ा चुनाव किया. उनके पिता लाइसेस्टर में जूता उद्योग में मामूली कामगार थे. विल्सन अलबर्ट आइन्स्टीन से प्रभावित थे और स्वयं को आइन्स्टीन के उत्तराधिकारी के रूप में देखते थे, लेकिन घरेलू कठिनाइयों की वज़ह से उन्हें स्कूल छोड़कर 16 वर्ष की उम्र में काम करना पड़ा. एक ऊन फैक्टरी में कुछ समय काम करने के बाद वे किसी प्रयोगशाला में सहायक बन गए. उन्होंने इस जीवन की कल्पना नहीं की थी और उनपर निराशा गहराती गयी. ऐसे में एक दिन उन्होंने आत्महत्या का निर्णय कर लिया.

वे हाइड्रोसायनिक एसिड पीने जा रहे थे तभी उनके मन में कुछ कौंध-सा गया. उन्होंने देखा कि उनके भीतर दो कॉलिन विल्सन थे: पहला, एक मूर्ख और ग्रंथियों का शिकार कॉलिन विल्सन; और दूसरा, विचारक और वास्तविक कॉलिन विल्सन.

विलसन ने आत्मकथा में लिखा, “उस दिन मूर्ख कॉलिन विल्सन ने दोनों को मार दिया होता”.

“उस एक क्षण में मेरा साक्षात्कार सत्य के अद्भुत और विहंगम विस्तार से हुआ जो सर्वव्याप्त और असीम है”.

* * * * * * * * * *

Colin Henry Wilson (born 26 June 1931) is a prolific English writer who first came to prominence as a philosopher and novelist. Wilson has since written widely on true crime, mysticism and other topics. He prefers calling his philosophy new existentialism or phenomenological existentialism.

In his autobiography, Wilson describes in the first chapter how he made his own choice. The son of working-class parents from Leicester – his father was in the boot and shoe trade – he was forced to quit school and go to work at 16, even though his ambition was to become “Einstein’s successor.” After a stint in a wool factory, he found a job as a laboratory assistant, but he was still in despair and decided to kill himself.

On the verge of swallowing hydrocyanic acid, he had an insight: there were two Colin Wilsons, one an idiotic, self-pitying teenager and the other a thinking man, his real self.

The idiot, he realized, would kill them both.

“In that moment,” he wrote, “I glimpsed the marvelous, immense richness of reality, extending to distant horizons.”

Achieving such moments of optimistic insight has been his goal and subject matter ever since, through more than 100 books, from his first success, “The Outsider,” published in 1956, when he was declared a major existentialist thinker at 24, to the autobiography.

Source

About these ads

15 Comments

Filed under दार्शनिक, प्रेरक लेख

What is Your Four Minute Mile? – आपका लक्ष्य क्या है?

कई दशकों तक सभी यह मानते रहे कि कोई भी व्यक्ति 4 मिनट में 1 मील नहीं दौड़ सकता. लोगों ने कहा, “ऐसा हो ही नहीं सकता”! वैज्ञानिक और चिकित्सकों ने मानव शरीर की सीमाओं और क्षमताओं का आकलन करके यह बताया कि 4 मिनट में 1 मील दौड़ पाना संभव नहीं था. उनके अनुसार इसके लिए उपयुक्त गति तक पहुँचने से पहले ही शरीर धराशायी हो जाता. सभी ने यह मान लिया : 4 मिनट में 1 मील दौड़ना असंभव है.

लेकिन सबको इस बात पर यकीन नहीं था. 4 मिनट में 1500 मीटर (एक मील में 1600 मीटर होते हैं) दौड़ने का रिकार्ड तोड़ने के बाद रोजर बैनिस्टर को यह लगने लगा कि वह ऐसा कर सकता है. उसने अपने मन में यह ठान लिया कि वह 4 मिनट में 1 मील दौड़कर दिखाएगा. उसके आत्मविश्वास ने ही असंभव को संभव कर दिखाया. उसने यह रिकार्ड बनाने की दिशा में प्रयत्न करना शुरू कर दिया.

और 6 मई, 1954 के दिन यह संभव हो गया:

रोजर बैनिस्टर ने यह कर दिखाया. उसने 4 मिनट में 1 मील दौड़कर वह रिकार्ड बना दिया जिसे सब असंभव मानते थे. उसने दुनिया को बता दिया कि ऐसा भी हो सकता है. उसने अपनी दौड़ 3 मिनट और 59.4 सैकंड में पूरी की. इसके 6 हफ्ते बाद ही एक औस्ट्रेलियन जौन लैंड्री ने यह दौड़ 3 मिनट 58 सैकंड में पूरी की. 1957 की समाप्ति से पहले सोलह धावक 4 मिनट से कम में 1 मील दौड़ चुके थे. अब तो हजारों धावक 4 मिनट में 1 मील दौड़ चुके हैं. कुछ धावक तो हर दिन अभ्यास दौड़ में ऐसा कर लेते हैं. इस दौड़ का विश्व रिकॉर्ड मोरक्कन धावक हिचाम एल गेरोज़ के नाम है जिसने 7 जुलाई 1999 को 1 मील की दौड़ 3 मिनट 43.13 सेकंड में पूरी की. 1997 में कीनिया के डेनियल कोमेन ने 8 मिनट से कम में 2 मील की दौड़ पूरी की.

आपके जीवन का वह कौन सा लक्ष्य है जिसे सभी असंभव मानते हैं? लोग बहुत सी बातें करते होंगे और आपको बताते होंगे कि आप यह नहीं कर सकते या वह नहीं कर सकते. उनकी बातें सुनकर शायद आप भी वही मानने लगे होंगे. हो सकता है आपने जीवन में कभी कोई लक्ष्य बनाए हों जिन्हें आपने बीच रस्ते ही छोड़ दिया या उनकी राह में पहला कदम भी नहीं बढ़ाया. शायद आपने किसी ख़ास नौकरी की चाह की थी. आप कोई किताब लिखना चाहते थे. आपका लक्ष्य कोई सेल्स टार्गेट भी हो सकता है और किसी ख़ास हुनर में कामयाबी पाना भी. आपका ’4 मिनट में 1 मील’ कोई ऐसी चीज़ हो सकती है जिसे बहुत से लोग पहले ही कर चुके हैं, लेकिन आप अभी भी इसे असंभव मानते हैं. आपको यह जान लेना है कि यह लक्ष्य असंभव नहीं है और आप यह कर सकते हैं. आप भी अपना ’4 मिनट में 1 मील’ पूरा कर सकते हैं.

For years people believed it was impossible. It was impossible that a man could run a mile in under four minutes. Doctors and Scientists said that the human body could not possibly achieve such a feat; some suggested that the body would break apart before such a speed could be reached. Everyone agreed: the four minute mile was not possible.

Well, not quite everyone. After breaking the 1500m record (the mile is 1600m) Roger Bannister started to believe. He started to believe that the four minute mile could be broken. And that belief made all the difference.It led to increased training and an all out effort to break the barrier.

Then on May 6, 1954 this happened:

Roger Bannister had done it. He had broken the four minute mile; a barrier thought impossible. Now he had proven that it could be done. Other people now had the evidence that the four minute mile could be broken. Other people had the belief.

In the days and years that followed, that belief turned into results:

  • Just 46 days later Jim Landry of Australia broke the record again.
  • Less than two months after that both Landry and Bannister both broke four minutes in the same race
  • Since then thousands of people have run the mile in under four minutes
  • In the next 30 years the record was broken 16 more times
  • The record now stands at 3 minutes and 43 seconds
  • Even high school students have broken the four minute mile
  • In 1997 Daniel Komen of Kenya double the feet running TWO miles in LESS THAN EIGHT minutes.

Each of these feats took Roger Bannister breaking the record to show the way. To show them that it was possible. To break the barrier that others had put up. Once the barrier was broken by Bannister, everyone else followed suit.

What is your “Four Minute Mile”?

What is the thing in your life that everyone thinks is impossible? What is the thing that you keep hearing can’t be done? Maybe you even believe it. Perhaps it is a goal you have given up on, or a sales target you think can’t be achieved. It might be the next step to success in your field.

Your four minute mile might even be something that others have accomplished. It just might seem impossible to you. You need to treat this goal as a four minute mile, and know you can do it, that you can break your four minute mile.

“Every time I ran the mile I was aware of my own weakness, there was some opponent who could give me a hell of a fight, so I never went into a race with a sense of invincibility. I always had that feeling of fragility and nerves which made me run faster.” – Roger Bannister.

To read more of this post click here.

6 Comments

Filed under प्रेरक लेख

प्रयास करते रहें

पाब्लो पिकासो ने कभी कहा था, “ईश्वर बहुत अजीब कलाकार है. उसने जिराफ बनाया, हाथी भी, और बिल्ली भी. उसकी कोई ख़ास शैली नहीं है. वह हमेशा कुछ अलग करने का प्रयास करता रहता है.”

जब आप अपने सपनों को हकीकत का जामा पहनाने की कोशिश करते हैं तो शुरुआत में आपको कभी डर भी लगता है. आप सोचते हैं कि आपको नियम-कायदे से चलना चाहिए. लेकिन हम सभी जब इतने अलग-अलग तरह से ज़िंदगी बिता रहें हों तो ऐसे में नियम-कायदों की परवाह कौन करे! यदि ईश्वर ने जिराफ, हाथी, और बिल्ली बनाई है तो हम भी उसकी कोशिशों से सीख ले सकते हैं. हम किसी रीति या नियम पर क्यों कर चलें!?

यह तो सच है कि नियमों का पालन करने से हम उन गलतियों को दोहराने से बच जाते हैं जो असंख्य लोग हमसे भी पहले करते आये हैं. लेकिन इन्हीं नियमों के कारण ही हमें उन सारी बातों को भी दोहराना पड़ता है जो लोग पहले ही करके देख चुके हैं.

निश्चिंत रहिये. दुनिया पर यकीन कीजिये और आपको राह में आश्चर्य देखने को मिलेंगे. संत पॉल ने कहा था, “ईश्वर ने जगत के मूर्खों को चुन लिया है, कि ज्ञानियों को लज्जित करे; और ईश्वर ने जगत के निर्बलों को चुन लिया है, कि बलवानों को लज्जित करे”. बुद्दिमान जन जानते हैं कि कुछ बातें अनचाहे ही बारंबार होती रहतीं हैं. वे उन्हीं संकटों और समस्याओं का सामना करते रहते हैं जिनसे वे पहले भी जूझ चुके हैं. यह जानकर वे दुखी भी हो जाते हैं. उन्हें लगने लगता है कि वे आगे नहीं बढ़ पायेंगे क्योंकि उनकी राह में वही दिक्कतें फिर से आकर खडीं हो गयीं.

“मैं इन कठिनाइयों से पहले भी गुज़र चुका हूँ”, वे अपने ह्रदय से यह दुखड़ा रोते हैं.

“सो तो है”, उनका ह्रदय उत्तर देता है, “लेकिन तुमने अभी तक उनपर विजय नहीं पाई है”.

लेकिन बुद्धिमान जन यह भी जानते हैं कि सृष्टि में दोहराव व्यर्थ ही नहीं होता. दोहराव बार-बार यह सबक सिखाने के लिए सामने आता है कि अभी कुछ सीखना बाकी रह गया है. बारंबार सामने आती कठिनाइयाँ हर बार एक नया समाधान चाहतीं हैं. जो व्यक्ति बार-बार असफल हो रहा हो, उसे चाहिए कि वह इसे दोष के रूप में न ले, बल्कि इसे गहन आत्मबोध के राह की सीढ़ी समझे.

थॉमस वाटसन ने कभी इसे इस तरह कहा था, “आप मुझसे सफलता का फॉर्मूला जानना चाहते हैं? यह बहुत ही सरल है. अपनी असफलता की दर दुगनी कर दीजिये”.

(पाउलो कोएलो के ब्लॉग से साभार)

14 Comments

Filed under प्रेरक लेख, Paulo Coelho

नया साल – नये संकल्प

हर साल जनवरी आते ही बहुतेरे जन अति उत्साह में आ जाते हैं. कोई अपने लिए नए संकल्प (रिजोल्यूशंस) की लिस्ट बनाता है तो कोई खुद में बदलाव लाने के लिए किसी जिम या क्लास की सदस्यता ले लेता है. नया साल लोगों में एक अजीब सी उर्जा भर देता है.

बहुत कुछ बेहतरीन करने की चाह में जिस बात की ओर हमारा ध्यान नहीं जाता वह यह है कि अपनी ज़िंदगी में कुछ नया जोड़ने के लिए हम कुछ जगह बनाने की बजाय उसे नयी चीज़ों से लाद देते हैं.

नए साल की शुरुआत अपनी ऊर्जा का नवीनीकरण करने और कुछ पुरानी इच्छाओं और संकल्पों को पूरा करने का बढ़िया मौका है – स्वास्थ्य, परिवेश में व्यवस्था, कोई नया और सुरुचिपूर्ण काम, आर्थिक नियोजन, और ऐसे ही बहुत से मोर्चों पर लोग कुछ-न-कुछ नया करने का सोच-विचार करते हैं. नया साल ज़िंदगी को बुहारने-चमकाने का बेहतरीन बहाना है. यह ज़िंदगी की किताब का कोरा सफा पन्ना या चैप्टर है जिसपर अगले 12 महीने, या 52 सप्ताह, या 365 दिनों में बहुत कुछ लिखा जाना है.

ऐसे में, जबकि हर शख्स ने अपने लिए कम या ज्यादा कुछ सोचा हो, या न भी सोचा हो, मैं यह बताने जा रहा हूँ कि मैंने अपने लिए क्या सोचा है:

* मैं अपने पिछले साल का आकलन करूंगा. मैंने कहाँ-कहाँ गलतियाँ की, और उनसे मैंने कुछ सीखा भी या नहीं. मैंने क्या खोया, क्या पाया.

* अपने शेड्यूल को मैं यथासंभव सहज बनाऊंगा. इसके लिए मुझे दूसरों को ‘ना’ कहना सीखना ही पड़ेगा.

* पुरानी और आधी-अधूरी योजनाओं को समेट लूँगा और लोगों से अनिच्छुक होते हुए भी वादे नहीं करूंगा. इस तरह मेरे कामकाज का माहौल कुछ सिलसिलेवार और सहज हो जाएगा.

* अपने स्वास्थ्य और खानपान में बदलाव लाने के लिए नियत किये गए पुरानी योजनाओं का पुनरावलोकन करूंगा ताकि मुझे कुछ नयी चीज़ें आजमाने का मौका मिले.

* अपने इनबॉक्स को खंगालूँगा. यदि मैंने किसी ईमेल का जवाब हाल में नहीं दिया है तो शायद जवाब देना गैरज़रूरी होगा. इस मेल को आर्काइव करके दूसरी मेल्स पर तवज्जोह दूंगा ताकि इनबॉक्स कुछ व्यवस्थित हो जाए. ऐसा ही कुछ सोशल नेट्वर्किंग के साथ करना भी ठीक रहेगा. जिन वेबसाइट्स से मैं बस यूंही जुड़ गया था उनसे अपने प्रोफाइल हटा लूँगा. दस जगह अपनी मौजूदगी बनाए रखने की बजाय एक-दो जगह नियमित रहना ही सही रहेगा.

* कम्प्यूटर की फाइलें भी व्यवस्थित करूगा. जिन फाइलों को मैंने बहुत लंबे अरसे से नहीं छुआ है उन्हें डिलीट करने के बारे में सोचूंगा. यदि डिलीट करना सही न हो तो उन्हें किसी पोर्टेबल हार्ड ड्राइव या क्लाउड में सहेज दूंगा.

* कागज़ के उपयोग में कटौती करूंगा. अब मैंने कागज़ का इस्तेमाल पहले से बहुत कम कर दिया है. धीरे-धीरे सब कुछ डिजिटल होता जा रहा है. डाक-सामग्री को प्राप्ति के समय ही सहेजने या ठिकाने लगाने के बारे में तय कर लूँगा अन्यथा वह टेबल पर कई दिनों तक धूल खाती रहेगी.

* अनावश्यक चीज़ों से छुटकारा पाऊंगा. कमरे के जो कोने अस्त-व्यस्त लगेंगे उन्हें देर किये बिना जमा दूंगा. जिन चीज़ों की मुझे ज़रुरत नहीं है उन्हें किसी को दे दूंगा.

* अपनी आलमारी, दराजें, और फ्रिज को बेकार की चीज़ें से नहीं भरूँगा. पुराने कपड़े, कबाड़, और जंक फ़ूड (यदि हो तो)… सब निकाल बाहर करूंगा. किचन और फ्रिज में सिर्फ वही चीज़ें जायेंगीं जो स्वास्थ्यप्रद हों.

* रोज़मर्रा के काम नियत समय पर ही निबटा दूंगा. बिलों को अंतिम तिथि से पहले ही चुका दूंगा. जिन कामों को लंबे समय से टालता आ रहा हूँ उन्हें वरीयता के अनुसार पूरा कर दूंगा.

* अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनाऊंगा. अपनी आय और बचत पर नज़र बनाए रखूंगा. क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग कम-से-कम करूंगा.

* उन छोटी-छोटी बातों का हमेशा ध्यान रखूंगा जिन्हें नज़रंदाज़ करने पर बाद में बड़ी समस्याएँ खड़ी हो जाती हैं.

इन सबको करने और साधने में बड़ी मेहनत और दृढ़-संकल्प लगेगा. कुछ चीज़ें बारंबार करने पर भी ध्यान से उतर जायेंगीं. अंततः, यदि मैं इनमें से आधी बातें भी अमल में ला सका तो यह साल मेरे लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा और मैं अधिकाधिक सक्रिय और रचनात्मक बनूँगा.

ईमानदारी से कहूं तो मैं यह सभी चीज़ें साल भर करता ही रहता हूँ, लेकिन नए साल की शुरुआत के साथ इन्हें दोहराने के कई फायदे हैं. सफा-कोरा स्लेट की तरह लगभग पूरा साल आनेवाली घटनाओं का रास्ता जोह रहा है. ऐसे में खुद से किये कुछ वादे-इरादे ताज़िंदगी काम आयेंगे.

लियो बबौटा की यह पोस्ट साल की शुरुआत में ही आ जानी चाहिए थी लेकिन अभी कौन सी देर हो गयी है!

13 Comments

Filed under प्रेरक लेख

धरती माता के प्रति

चीफ सियाटल (1786-1866) अमेरिका के मूल निवासियों के नेता थे. वाशिंगटन राज्य में सियाटल शहर का नामकरण उन्हीं के ऊपर किया गया है. अपनी जमीन से अधिकार छोड़ने के मुद्दे पर उन्होंने 11 मार्च, 1854 को सियाटल में अपने लोगों के सामने यह उल्लेखनीय भाषण दिया था:

“भाइयों, वाशिंगटन से राष्ट्रपति ने यह कहलवाया है कि वह हमारी जमीन खरीदना चाहते हैं. लेकिन कोई जमीन को या आकाश को कैसे खरीद सकता है? मुझे यह बात समझ नहीं आती.

जब हवा की ताजगी पर और पानी के जोश पर तुम्हारा मालिकाना नहीं है तो तुम उसे कैसे खरीद और बेच सकते हो? इस धरती का हर एक टुकड़ा मेरे लोगों के लिए पवित्र है. चीड़ की हर चमकती पत्ती, हर रेतीला किनारा, घने जंगलों का कुहासा, हर मैदान, हर भुनभुनाता कीड़ा – ये सभी मेरे लोगों की स्मृति और अनुभवों में रचे-बसे हैं और पवित्र हैं.

इन पेड़ों के तनों में बहने वाले अर्क को हम उतना ही बेहतर जानते हैं जितना हम अपनी शिराओं में बहने वाले रक्त से परिचित हैं. हम इस धरती के अंश हैं और यह भी हमारा एक भाग है. महकते फूल हमारी बहनें हैं. भालू, हिरन, और गरुड़, ये सभी हमारे भाई हैं.

पथरीली चोटियाँ, चारागाहों की चमक, खच्चरों की गरमाहट, और हम सब, एक ही परिवार के सदस्य हैं. इन झरनों और नदियों में बहनेवाला चमकदार पानी सिर्फ पानी ही नहीं है बल्कि हमारे पूर्वजों का लहू है. यदि हम तुम्हें अपनी जमीन बेच दें तो तुम यह कभी नहीं भूलना कि यह हमारे लिए कितनी पावन है. इन झीलों के मंथर जल में झलकने वाली परछाइयां हमारे लोगों की ज़िंदगी के किस्से बयान करतीं हैं. बहते हुए पानी का कलरव मेरे पिता और उनके भी पिता का स्वर है.

नदियाँ हमारी बहनें हैं. उनके पानी से हम प्यास बुझाते हैं. वे हमारी नौकाओं को दूर तक ले जातीं हैं और हमारे बच्चों को मछलियाँ देतीं हैं. इसके बदले तुम्हें नदियों को उतनी ही इज्ज़त बख्शनी होगी जितनी तुम अपने बहनों का सम्मान करते हो.

यदि हम तुम्हें अपनी जमीन बेच दें तो यह न भूलना कि हमारे लिए इसकी हवा अनमोल है. इस हवा में यहाँ पनपने वाले हर जीव की आत्मा की सुगंध है. हमारे परदादाओं के जीवन की पहली और अंतिम सांस इसी हवा में कहीं घुली हुई है. हमारे बच्चे भी इसी हवा में सांस लेकर बढ़े हैं. इसलिए, अगर हम तुम्हें अपनी जमीन बेच दें तो इसे तुम अपने लिए भी उतना ही पवित्र जानना.

इस हवा में मैदानों में उगनेवाले फूलों की मिठास है. क्या तुम अपने बच्चों को यह नहीं सिखाओगे, जैसा हमने अपने बच्चों को सिखाया है कि यह धरती हम सबकी माता है!? इस धरती पर जो कुछ भी गुज़रता है वह हम सबको साथ में ही भोगना पड़ता है.

हम तो बस इतना ही जानते हैं कि हम इस धरती के मालिक नहीं हैं, यह हमें विरासत में मिली है. सब कुछ एक-दूसरे में उतना ही घुला-मिला है जैसे हमें आपस में जोड़ने वाला रक्त. यह जीव-जगत हमारा बनाया नहीं है, हम तो इस विराट थान के एक छोटे से तंतु हैं. यदि इस थान का बिगाड़ होगा तो हम भी नहीं बचेंगे.

और हम यह भी जानते हैं कि हमारा ईश्वर तुम्हारा भी ईश्वर है. यह धरती ईश्वर को परमप्रिय है और इसका तिरस्कार उसके क्रोध को भड़कायेगा.

तुम जिसे नियति कहते हो वह हमारी समझ से परे है. तब क्या होगा जब सारे चौपाये जिबह किये जा चुके होंगे? और जब साधने के लिए कोई जंगली घोड़े नहीं बचेंगे? और तब क्या होगा जब जंगलों के रहस्यमयी कोनों में असंख्य आदमियों की गंध फ़ैल जायेगी और उपजाऊ टीले तुम्हारे बोलनेवाले तारों से बिंध जायेंगे? तब झुरमुट कहाँ बचेंगे? गरुड़ कहाँ बसेंगे? सब ख़त्म हो जाएगा. चपल टट्टुओं पर बैठकर शिकार पर निकल चलने का क्या होगा? यह वह वक़्त होगा जब जीवन ख़त्म होने के कगार पर होगा और ज़िंदगी कायम रखने की जद्दोजहद शुरू हो जायेगी.

इस वीराने से आख़िरी लाल निवासियों के चले जाने के बाद जब प्रेयरी से गुज़रनेवाले बादलों की परछाईं ही उन्हें याद करेगी. क्या तब भी यह सागरतट और अरण्य बचे रहेंगे? क्या यहाँ से हमारे चले जाने के बाद भी हमारी आत्मा यहाँ बसी रहेगीं?

हम इस धरती से उतना ही प्यार करते हैं जितना एक नवजात अपने माता की छाती से करता है. तो, अगर हम तुम्हें अपनी जमीन बेच दें तो इसे उतना ही प्यार करना. हम इसकी बहुत परवाह करते हैं, तुम भी करना. इसे ग्रहण करते समय इस धरती की स्मृति को भी अपना लेना. इसे अपनी संततियों के लिए संरक्षित रखना, जैसे ईश्वर ने हमें हमेशा संभाला है.

जिस तरह हम इस धरती के अंश हैं, तुम भी इसके अंश हो. यह हमारे लिए अनमोल है और तुम्हारे लिए भी.

हम तो बस इतना ही जानते हैं – कि हम सबका एक ही ईश्वर है. न तो कोई लाल आदमी है और न ही कोई गोरा, कोई भी किसी से अलग नहीं है. हम सब भाई हैं.”

13 Comments

Filed under प्रेरक लेख