How to Purify the World? – संसार की शुद्धि

सूफी गुरु इब्न-अल-हुसैन से एक शिष्य ने पूछा – “दुनिया में शांति और पवित्रता कैसे आएगी?”

हुसैन ने कहा – “दमिश्क में अबू मूसा अल-कुमासी नामक एक शेख रहता था. उसके इल्म और अच्छाई की सब मिसाल देते थे लेकिन हक़ीक़त में किसी को यह पता नहीं था कि वह वाकई भला आदमी है भी या नहीं.”

“एक रोज़ किसी वज़ह से शेख का घर ढह गया और शेख और उसकी बीवी मलबे में दब गए. घबराए हुए पड़ोसियों ने मलबे में उनकी तलाश शुरू कर दी. उन्होंने शेख की बीवी को खोज लिया. बीवी ने पड़ोसियों को देखते ही कहा – “मेरी फ़िक्र मत करो और पहले मेरे शौहर को बचाओ! वे उस कोने में बैठे हुए थे!”

“पड़ोसियों ने बीवी की बताई जगह पर से मलबा हटाया और उन्हें लकड़ी की एक शहतीर के नीचे दबा शेख दिख गया. उन्हें देखते ही शेख ने चिल्लाकर कहा – “मैं ठीक हूँ! पहले मेरी बीवी को बचाओ! बेचारी उस कोने में कहीं दबी होगी!”

“जब भी कोई व्यक्ति ऐसा आचरण करेगा जैसा इन पति-पत्नी ने किया तो वह दुनिया में शांति और पवित्रता में इजाफ़ा ही करेगा”

(A Sufi story about the modal conduct of men)

How do we purify the world?- asked a disciple.

Ibn al-Husayn replied: – There was once a sheik in Damascus called Abu Musa al-Qumasi. Everyone honored him for his great wisdom, but no one knew whether he was a good man.

“One afternoon, a construction fault caused the house where the sheik lived with his wife, to collapse. The desperate neighbors began to dig the ruins; eventually, they managed to locate the sheik’s wife.

“She said: “Don’t worry about me. First save my husband, who was sitting somewhere over there.”

“The neighbors removed the rubble from the area she indicated, and found the sheik. He said: “Don’t worry about me. First save my wife, who was lying somewhere over there.”

“When someone acts as this couple did, he is purifying the whole world.”

About these ads

4 Comments

Filed under Sufi Stories

4 Responses to How to Purify the World? – संसार की शुद्धि

  1. प्रवीण पाण्डेय

    दूसरे को ध्यान में रख लेने से ही शान्ति आ जायेगी।

  2. स्वयं से पहले दूसरे की सलामती की फ़िक्र चरित्र में उच्चता की निशानी है, ये अलग बात है कि आजकल इसे बेवकूफी मान लिया जाता हैं|

  3. सुन्दर बोध कथा,
    पर-उपकार शान्ति के लिए सर्वोत्कृष्ट सदाचार है, किन्तु स्वार्थ और संकुचित मानस उस उँचाई तक पहुँच ही नहीं पाता। इस बोध-कथा में ‘पति-पत्नी’ का दृटांत पाकर लोग उपकार को भी स्वार्थवश ‘अपनों’ तक सीमित कर देते है। संजय जी ने सही कहा…लोग इसे “बेवकूफी” में खपा देते है।

  4. niwas kumar

    hame v dusre ka upkar karne me hamare dil ke andar sukun shanti aur utsah mahsus hota hai .

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s