तीन उत्तर – Three Answers

चेन ज़िकिन ने कन्फ्यूशियस के पुत्र से पूछा, “क्या तुम्हारे पिता ने तुम्हें ऐसा कुछ भी सिखाया है जो हम नहीं जानते?”

“नहीं”, कन्फ्यूशियस के पुत्र ने कहा, “लेकिन एक बार जब मैं अकेला था तो उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कविता पढ़ता हूँ या नहीं. मेरे ‘ना’ करने पर वे बोले कि मुझे कविता पढ़ना चाहिए क्योंकि यह आत्मा को दिव्य प्रेरणा के पथ पर अग्रसर करती है”.

“और एक बार उन्होंने मुझसे देवताओं को अलंकृत करने की रीतियों के बारे में पूछा. मैं यह नहीं जानता था इसलिए उन्होंने मुझे इसका अभ्यास करने के लिए कहा   ताकि देवताओं को अलंकृत करने से मैं स्वयं का बोध भी कर सकूं. लेकिन उन्होंने यह देखने के लिए मुझपर नज़र नहीं रखी कि मैं उनकी आज्ञाओं का पालन कर रहा हूँ या नहीं.”

वहां से चलते समय चेन ज़िकिन ने मन-ही-मन में कहा:

“मैंने उससे एक प्रश्न पूछा और मुझे तीन उत्तर मिले. मैंने काव्य के बारे में कुछ जाना. मुझे देवताओं को अलंकृत करने के विषय में भी ज्ञान मिला. और मैंने यह भी सीखा कि ईमानदार व्यक्ति दूसरों की ईमानदारी की छानबीन नहीं करते”.

Chen Ziqin asked Confucius’s son: “does your father teach you something that we don’t know?”

The other answered: “No. Once, when I was alone, he asked if I read poetry. I said no, and he told me to read some, because poetry opens the soul to the path of divine inspiration.

“On another occasion he asked whether I practiced the rituals of adoration of God. I said no, and he told me to do so, because the act of adoring would make me understand myself. But he never kept an eye on me to see if I was obeying him.”

When Chen Ziqin left, he said to himself:

“I asked one question and was given three answers. I learned something about poetry. I learned something about the rituals of adoration. And I learned that an honest man never spies on the honesty of others.”

About these ads

5 Comments

Filed under दार्शनिक, Stories

5 Responses to तीन उत्तर – Three Answers

  1. तीसरा उत्तर सबसे ज्यादा सटीक लगा लेकिन ईमानदारी के उस स्तर तक पहुँच पाना सबके वश की नहीं|

  2. महापुरूषों को किसी के शिक्षा के पालन करने न करने पर शंकित नहीं रहना पडता।
    वे अच्छे से जानते है, प्रत्येक आत्मा का स्वतंत्र पुरूषार्थ होता है, जहाँ परिणमन होना है वहाँ होगा, जहाँ नहीं होना है वहां नहीं होगा। उपदेश देना ही उनके अधिकार में है।

  3. स्वयं से ईमानदार रह पाना ही पर्याप्त है, जीवन स्वयं ही बोलता है।

  4. uma shankar

    And I learned that an honest man never spies on the honesty of others.”
    This interpretation is not right in my opinion.

  5. ANSHUMALA

    @ईमानदार व्यक्ति दूसरों की ईमानदारी की छानबीन नहीं करते”.
    सही कहा | कहा जाता है की हम जैसे होते है वैसा ही दुनिया के बारे में सोचते है किन्तु वास्तव में दुनिया वैसी ही होती है , मुझे तो लगता है की नहीं !

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s