The Essence of Buddha-dharma – बुद्ध के धर्म का सार

पो चीन के तांग राजवंश में उच्चाधिकारी और कवि था. एक दिन उसने एक पेड़ की शाखा पर बैठे बौद्ध महात्मा को ध्यान करते देखा. उनके मध्य यह वार्तालाप हुआ:

पो: “महात्मा, आप इस पेड़ की शाखा पर बैठकर ध्यान क्यों कर रहे हैं? ज़रा सी भी गड़बड़ होगी और आप नीचे गिरकर घायल हो जायेंगे!”

महात्मा: “मेरी चिंता करने के लिए आपका धन्यवाद, महामहिम. लेकिन आपकी स्थिति इससे भी अधिक गंभीर है. यदि मैं कोई गलती करूंगा तो मेरी ही मृत्यु होगी, लेकिन शासन के इतने ऊंचे पद पर बैठकर आप कोई गलती कर बैठेंगे तो सैंकड़ों-हजारों मनुष्यों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा”.

पो: “शायद आप ठीक कहते हैं. अब मैं कुछ कहूं? यदि आप मुझे बुद्ध के धर्म का सार एक वाक्य में बता देंगे तो मैं आपका शिष्य बन जाऊँगा, अन्यथा, मैं आपसे कभी मिलना नहीं चाहूँगा”.

महात्मा: “यह तो बहुत सरल है! सुनिए. बुद्ध के धर्म का सार यह है, ‘बुरा न करो, अच्छा करो, और अपने मन को शुद्ध रखो’.”

पो: “बस इतना ही!? यह तो एक तीन साल का बच्चा भी जानता है!”

महात्मा: “आपने सही कहा. एक तीन साल के बच्चे को भी इसका ज्ञान होता है, लेकिन अस्सी साल के व्यक्ति के लिए भी इसे कर सकना कठिन है.”

* * * * * * * * * *

Roshi was a teacher who lived in the Tang period and did zazen (sitting meditation) in a tree. The governor of his province, Po Chu-i, heard about Roshi and went to see him.

This Po Chu-i was no ordinary politician. He was one of China’s greatest poets, well known for his expression of Zen Buddhism.

Po Chu-i found Roshi sitting in his tree, doing zazen. He called to him, saying, “Oh, great sage, you look very insecure to me up there.”

Roshi looked down at Po Chu-i and replied, “Oh Governor, you look very insecure to me down there. All things are under the law of change and political position is the most ephemeral of all.”

Po Chu-i knew very well what Roshi was talking about. So he took a different tact. “Tell me,” he said, “What is it that all the Buddhas taught?”

Roshi replied by quoting from the Dhammapada:

Never do evil;

Always do good;

Keep your mind pure;

Thus all the Buddhas taught.

So Po Chu-i said, “Always do good; never do evil; keep your mind pure. I knew that when I was three years old.”

“Yes,” said Roshi, “A three-year-old child may know it, but even an eighty-year-old man cannot put it into practice.”

About these ads

9 Comments

Filed under Buddhist Stories

9 Responses to The Essence of Buddha-dharma – बुद्ध के धर्म का सार

  1. जानना सरल है, करना कठिन..

  2. जो मनुष्य जितनी ऊंची स्थिति में है उसके क्रियाकलाप का समाज पर उतना ही ज्यादा असर होगा|

  3. सही कहा | अच्छा करना फिर भी संभव है पर मन को काबू कर पाना और शुद्ध रखना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है |

  4. वाह….कितना sahi कहा..

    ज्ञान/धर्म यदि कर्म में व्यवहृत नहीं, तो उसका कोई अर्थ नहीं…

  5. Himanshu

    सुन्दर! सरल दिखने वाला ज्ञान भी कर्म के स्तर पर कठिन है।

  6. कहने और करने में बहुत अंतर होता है

  7. sushil verma

    bdi seekh deti chhoti panktiya.

  8. vandana

    really motivating

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s