अनुभव

एक सुबह एक प्रख्यात लेखक और ज़ेन मास्टर के बीच ज़ेन के विषय पर बातचीत हो रही थी:

“ज़ेन को आप किस प्रकार परिभाषित करेंगे?”, लेखक ने पूछा.

“ज़ेन प्रत्यक्ष अनुभव द्वारा प्राप्त ज्ञान है”, ज़ेन मास्टर ने कहा.

“दूसरों के अनुभव से ज्ञान प्राप्त करने में क्या बुराई है?”, लेखक ने कहा, “पुस्तकालयों में ज्ञान भरा पड़ा है!”

ज़ेन मास्टर ने कुछ नहीं कहा.

कुछ देर बाद ज़ेन मास्टर ने लेखक से पूछा, “आपको भोजन कैसा लगा?”

“मैंने अभी कुछ खाया ही नहीं है! अभी तो सुबह के दस ही बजे हैं”, लेखक ने कहा.

“मैं जानता हूँ. मैंने आपके लिए कुछ बनवाया था पर वह मैंने ही खा लिया”, ज़ेन मास्टर ने कहा, “भोजन बहुत बढ़िया था. आप मेरे अनुभव से यह जान सकते हैं.”

Thanx to John Weeren for this story

About these ads

10 Comments

Filed under Zen Stories

10 Responses to अनुभव

  1. हा हा हा, सटीक और बहुतों के लिये आवश्यक…

  2. Great, Nishantji….. Taste of Zen is really Great..!! Shukriya.!!!

  3. बिलकुल सच है –
    ऐसे ही – बिना अनुभव के हम किसी का कहा हुआ सुन कर / लिखा हुआ पढ़ कर philosophy भी बहुत झाड़ सकते हैं | परन्तु जब बात अपने ऊपर आती है – तो अक्सर फिलोसोफी धरी रह जाती है – क्योंकि वह अनुभव से नहीं बल्कि पढ़ कर या सुन कर ऊपर से ओढ़ी हुई होती है |

  4. जिस तन लागे वही तन जाने ,किनारे पर बैठकर तूफ़ान के बारे में बोलना कितना आसान है ,
    बहुत बढ़िया कहानी ,

  5. SHASHI DHAR MISHRA

    very nice.

  6. भोजन बहुत बढ़िया था.

  7. भोजन का पता नहीं, पोस्ट बढ़िया है, यह स्व-अनुभव से कह सकता हूं!

  8. Vastawik anubhav se hi ham thos rup me kuchh sikh pate hai aur wahi hamesha yaad rahata hai. Bahut badiya.

  9. Prachi sharma

    DUSROO SE AAP KEWAL SEEKH LE SAKTE HAI,JEEVAN KI VASTAVIKTA AAPKE KHUD ANUBHAV ME CHEEPI HOTI HAI…..
    IT WAS VERY GOOD POST.

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s