तीन बहनें

एक बहुत बड़ा जादूगर अपनी तीन खूबसूरत बहनों के साथ दुनिया घूम रहा था। आस्ट्रेलिया में किसी प्रांत का एक प्रसिद्द योद्धा उसके पास आया और उससे बोला – “मैं तुम्हारी सुंदर बहनों में से किसी एक से विवाह करना चाहता हूँ”।

जादूगर ने उससे कहा – “यदि मैं इनमें से एक का विवाह तुमसे कर दूँगा तो बाकी दोनों को लगेगा कि वे कुरूप हैं। मैं ऐसे कबीले की तलाश में हूँ जहाँ तीन वीर योद्धाओं से अपनी तीनों बहनों का एक साथ विवाह कर सकूँ”।

इस तरह कई साल तक वे आस्ट्रेलिया में यहाँ से वहां घूमते रहे पर उन्हें ऐसा कोई कबीला नहीं मिला जहाँ एक जैसे तीन बहादुर योद्धाओं से उन बहनों का विवाह हो सकता।

वे बहनें इतने साल गुज़र जाने और यात्रा की थकान के कारण बूढ़ी हो गयीं। उन्होंने सोचा – “हममें से कोई एक तो विवाह करके सुख से रह सकती थी”।

जादूगर भी यही सोचता था। वह बोला – “मैं ग़लत था… लेकिन अब बहुत देर हो गयी है”।

जादूगर ने उन तीन बहनों को पत्थर का बना दिया।

आज भी सिडनी के पास ब्लू माउन्टेन नेशनल पार्क जाने वाले पर्यटक पत्थर की उन तीन बहनों को देखकर यह सबक लेते हैं कि एक व्यक्ति की प्रसन्नता के कारण हमें दुखी नहीं होना चाहिए।

13 Comments

Filed under Stories

13 Responses to तीन बहनें

  1. एक बढ़िया सबक हर किसी के लिए ! समय क साथ फैसला लेना बेहद आवश्यक गोटा है ! घर के बड़ों की आंखे खोलती यह कहानी बहुतों के साथ घटी होगी ! शुभकामनायें

  2. प्रवीण पाण्डेय

    जीवन किसी के लिये न रुके।

  3. कमल वलेरा

    जो मिले उसे भगवान का प्रसाद समजो जयादा कि उमीद तुमे पछतावा हि देगी संतोषी नर सदा सुखी बहुत बढिया कहानी धन्यवाद.

  4. पत्‍थरों में कहानी का जीवन-प्रवाह. (अम्‍बा, अम्बिका और अम्‍बालिका याद आ गईं.)

  5. सुन्दर रही होंगी वे, पत्थर बनने के बाद भी हिमालय या विन्ध्य में होतीं तो सुन्दर लगतीं!

  6. आधी तज सारी को धावे, आधी रहे न सारी पावे।

    जो अवसर मिले उसे व्यक्तिगत स्वार्थ वश जाया न होने दिया जाय।
    अच्छी बोधकथा।

  7. सही बात है. अगर हमें अगर सबकी तकलीफ और किसी एक की खुशी में से चुनना हो तो किसी एक की खुशी चुनना चाहिए.

  8. bilkul sahi sabak deti katha .aabhar .mere blogs par aapka hardik swagat hai .

  9. बहुत सुन्दर सन्देश कथा के माध्यम से। धन्यवाद।

  10. kahan se laate hain itni rochak kahaniya Nishant Ji , choti aur gyanvardhak…maza aa jata hai.

  11. Banwali patel

    Bahut hi sundar katha,
    hamare pouranik kahaniyo me bhi aise bahut prasang milte hai..
    Jisme nari ko sapit hokar patthar banna pada…

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s