शतरंज की बाज़ी

एक युवक ने किसी ईसाई मठ के महंत से कहा – “मैं साधू बनना चाहता हूँ लेकिन मुझे कुछ नहीं आता. मेरे पिता ने मुझे शतरंज खेलना सिखाया था लेकिन शतरंज से मुक्ति तो नहीं मिलती. और जो दूसरी बात मैं जानता हूँ वह यह है कि सभी प्रकार के आमोद-प्रमोद के साधन पाप हैं.”

“हाँ, वे पाप हैं लेकिन उनसे मन भी बहलता है. और क्या पता, इस मठ को उनसे भी कुछ लाभ पहुंचे.” – महंत ने कहा.

महंत ने शतरंज का बोर्ड मंगाया और युवक को एक बाज़ी खेलने के लिए कहा.

इससे पहले कि खेल शुरू होता, महंत ने युवक से कहा – “हांलाकि हम सभी को मनोरंजन चाहिए पर हम यहाँ हर समय शतरंज तो नहीं खेलने दे सकते. हम दोनों शतरंज की एक बाज़ी खेलेंगे. यदि मैं हार गया तो मैं इस मठ को हमेशा के लिए छोड़ दूंगा और तुम मेरा स्थान ले लोगे.”

महंत वास्तव में गंभीर था. युवक को यह प्रतीत हुआ कि यह बाज़ी उसके लिए ज़िंदगी और मौत का खेल बन गयी थी. उसके माथे पर पसीना छलकने लगा. वहां उपस्थित सभी व्यक्तियों के लिए शतरंज का बोर्ड पृथ्वी की धुरी बन गया था.

महंत ने बहुत खराब शुरुआत की. युवक ने कठोर चालें चलीं लेकिन उसने एक क्षण महंत के चेहरे की ओर देखा. फिर वह जानबूझकर ख़राब खेलने लगा. उसे लगने लगा था कि दुनिया को शतरंज की उस बाज़ी से ज्यादा उस महंत की ज़रुरत थी.

अचानक ही महंत ने बोर्ड को ठोकर मारकर जमीन पर गिरा दिया.

“तुम्हें जितना सिखाया गया था तुम उससे कहीं ज्यादा जानते हो” – महंत ने युवक से कहा – “तुमने अपना पूरा ध्यान जीतने पर लगाया और तुम अपने सपनों के लिए लड़ सकते हो. फिर तुम्हारे भीतर करुणा जाग उठी और तुमने एक भले कार्य के लिए त्याग करने का निश्चय कर लिया. इस मठ में तुम्हारा स्वागत है क्योंकि तुम यह जानते हो कि तुम अनुशासन और करुणा में सामंजस्य स्थापित कर सकते हो”.

(A short motivational story about a young man and an abbot – in Hindi)

Add to FacebookAdd to DiggAdd to Del.icio.usAdd to StumbleuponAdd to RedditAdd to BlinklistAdd to TwitterAdd to TechnoratiAdd to Yahoo BuzzAdd to Newsvine Add to Google Buzz

About these ads

7 Comments

Filed under Stories

7 Responses to शतरंज की बाज़ी

  1. प्रवीण पाण्डेय

    अनुशासन व करुणा का सामञ्जस्य कठिन है क्योंकि करुणा अपने ऊपर आती है और अनुशासन औरों पर ।

    • मैं तो इसका उल्टा समझता था प्रवीण जी! करुणा दूसरों पर और अनुशासन स्वयं पर.

      • हां, यह युवक अगर शतरंज में दक्ष न होता तो पता नहीं करुणा दिखा पाता या नहीं! :(

  2. बहुत ही उम्दा। जीवन के कड़वे मीठे सत्य जानने हों, उनके करीब जाना हो, आत्ममंथन करना हो, तो निशांत भाई का ब्लॉग पढऩा जरूरी है। सटीक बुनावट, सही संदेश। लाजवाब।

  3. निशांत जी ठीक कहते हैं –
    अनुशासन अपने पर लागू होता है। इसी से दूसरों को बताया जाता है।
    दूसरे ही करुणा के पात्र हैं। यह दूसरों को, औरों के प्रति करुणा भाव न केवल जाग्रत करती है पर प्ररित करती है।

  4. बहुत अच्छी पोस्ट है …..
    निशांत जी, अपने को तो एक बात जमती है , “उचित और सुख को एक कर दो” बस

    अरे हाँ निशांत जी, मैं भी अपनी साइट बनाना चाहता हूँ , इस शुभ कार्य हेतु कितनी (भारतीय) मुद्रा लगती है ?? और हाँ स्पेस कितना मिलता है आदि आदि….. जो चीजें जाने लायक होती है बता दें तो मेरा काम और आसान हो जायेगा
    … आभार

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s