शैतान से सवाल

एक लड़का दुकान से डबलरोटी खरीदने जा रहा था. उसी समय वहां से शहर का मेयर गुज़रा. एक आस्थावान वृद्धा ने लड़के से कहा – “तुम्हें पता है वह इतना शक्तिशाली क्यों है? क्योंकि वह शैतान के बताये रास्ते पर चल रहा है”.

लड़के को कुछ समझ में नहीं आया.

कुछ समय बाद एक दूसरे शहर की यात्रा के दौरान लड़के ने मक्के का बहुत बड़ा और खूबसूरत खेत देखा. अपने गंतव्य पर पहुँचने के बाद उसने उस खेत के मालिक के बारे में पूछा.

एक गांववाले ने उसे बताया – “वह खेत और यहाँ की सारी जमीन एक ही आदमी की है जिसने शैतान के हांथों अपनी आत्मा का सौदा कर लिया है.”

लड़के को कुछ समझ में नहीं आया.

एक दिन एक खूबसूरत औरत लड़के के करीब से गुज़री. एक पादरी ने भी उसे देखा और लड़के से कहा – “यह औरत शैतान की गुलाम है”.

उस दिन लड़के ने यह ठान लिया कि वह शैतान को खोजकर उससे कुछ पूछेगा. एक दिन शैतान से उसका आमना-सामना हो ही गया.”मैंने सुना है कि तुम लोगों को शक्तिशाली, अमीर, और खूबसूरत बना सकते हो!” – लड़के ने पूछा. 

“सच कहूँ तो… यह सब झूठ है” – शैतान ने कहा – “तुम मुझे उनकी कही बातें सुना रहे हो जो दिन-रात मेरा काम बढ़ाने में लगे रहते हैं”.

(पाउलो कोएलो की किताब ‘Like a Flowing River’ से.)

(A story on devil/Satan – Paolo Coelho – in Hindi)

7 Comments

Filed under Stories

7 Responses to शैतान से सवाल

  1. सच कहा..उन्हीं की कही बातें हैं.

  2. सबके जीने के अलग अलग तर्क होते हैं निशान्त जी। संकेतों में संदेश देती कहानी।

    सादर, श्यामल सुमन

  3. क्या बात है..

  4. अत्यंत सुन्दर

  5. “सच कहूँ तो… यह सब झूठ है” – शैतान ने कहा
    शैतान की बात पर यकीन? मैं करूं, न करूं?

  6. SHESH RAJ PRAJAPATI 9352358149

    SHAITAN KHUD PARESHAN HAI,,,,,
    USKE RAASTE PAR Q CHAL RAHA INSAAN HAI……
    BHEED SE TO USKA DIL GHABRATA HAI,,,,,,
    Q KI KARORO KI BHEED ME KOI SAJJAN AKELA HI USKO MAR JATA HAI….

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s