बच्चन – कविता – कोई बिरला विष खाता है

कोई बिरला विष खाता है!

मधु पीने वाले बहुतेरे,
और सुधा के भक्त घनेरे,
गज भर की छातीवाला ही विष को अपनाता है!
कोई बिरला विष खाता है!

पी लेना तो है ही दुष्कर,
पा जाना उसका दुष्करतर,
बडा भाग्य होता है तब विष जीवन में आता है!
कोई बिरला विष खाता है!

स्वर्ग सुधा का है अधिकारी,
कितनी उसकी कीमत भारी!
किंतु कभी विष-मूल्य अमृत से ज्यादा पड़ जाता है!
कोई बिरला विष खाता है!

(A poem of Harivansh Rai Bachchan)

About these ads

5 Comments

Filed under गीत-ग़ज़ल-कविता

5 Responses to बच्चन – कविता – कोई बिरला विष खाता है

  1. बहुत सुन्दर..आभार इस प्रस्तुति का.

  2. किंतु कभी विष-मूल्य अमृत से ज्यादा पड़ जाता है!
    कोई बिरला विष खाता है!
    …….sach mein we birla hi hota hain jo chupchap bishpaan karta hai…
    bahut gahre bhav.. sundar prastuti ke liye dhanyavaad…

  3. गहन चिन्तनीय अर्थ । विषपान को मानवता पर उपकार की संज्ञा मिलती रही है ।

  4. RAVINDRA PANDEY

    peda me anand jise ho aaye meri madhushala

  5. Prakash Mishra

    bhut sundar

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s