सर्वेश्वरदयाल सक्सेना – कविता – आज पहली बार

आज पहली बार
थकी शीतल हवा ने
शीश मेरा उठा कर
चुपचाप अपनी गोद में रक्खा,
और जलते हुए मस्तक पर
काँपता सा हाथ रख कर कहा-

“सुनो, मैं भी पराजित हूँ
सुनो, मैं भी बहुत भटकी हूँ
सुनो, मेरा भी नहीं कोई
सुनो, मैं भी कहीं अटकी हूँ
पर न जाने क्यों
पराजय नें मुझे शीतल किया
और हर भटकाव ने गति दी;
नहीं कोई था
इसी से सब हो गए मेरे
मैं स्वयं को बाँटती ही फिरी
किसी ने मुझको नहीं यति दी”

लगा मुझको उठा कर कोई खडा कर गया
और मेरे दर्द को मुझसे बड़ा कर गया
आज पहली बार.

(A poem of Sarveshwar Dayal Saxena)

Categories: गीत-ग़ज़ल-कविता | 7s टिप्पणियाँ

Post navigation

7 thoughts on “सर्वेश्वरदयाल सक्सेना – कविता – आज पहली बार

  1. सक्सेना जी की बेहतरीन और गहन रचना पढ़वाने का आभार!!

  2. बहुत अच्छा लगा सुबह सुबह यह कविता पढ़ना!

  3. aradhana

    ओह !!! ये तो मेरे मनपसंद कवि की कविता है. आभार आपका .

  4. नीति

    बहुत बदिया !

  5. dipak sondarva

    bahut hi badhiya
    sundar shabdo me apki abhivyakti hui hai

  6. prem kandoliya

    bahut hi khub kaha……. ati sundar rachana……

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

Fill in your details below or click an icon to log in:

Gravatar
WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Blog at WordPress.com. Theme: Adventure Journal by Contexture International. Fonts on this blog.

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 753 other followers