जीवन एक कविता है

“मेरा जीवन ही मेरा संदेश है” – महात्मा गाँधी

हमारा जीवन ही हमारी अभिव्यक्ति है. यह बतलाता है कि हम कौन हैं. यह हमें संसार से जोड़ने वाला सेतु है. हमारी समस्त कामनाएं-वासनाएं इसमें प्रतिबिंबित होती हैं. यह हमारी उपस्थिति को मूर्त करनेवाली घटनाओं और हमारी भावनाओं की निर्बाध सरिता है.

प्रसन्न होने पर हम गीतों के बोलों में फूट पड़ते हैं और हमारा रोम-रोम थिरकने लगता है. आवेश और उन्माद के कारण हमारे मन व शरीर में भय और वेदना का संचार होने लगता है.

हम कुछ भी करें, कैसे भी रहें – वह हमारी अभिव्यक्ति है.

महात्मा गाँधी का जीवन ही उनका संदेश था – और आपका जीवन आपका संदेश है. अपने कर्म से, कार्यों से, व्यवहार से, उपलब्धियों से और जीवन के प्रत्येक क्षण से आप इस संसार को क्या संदेश दे रहे हैं?

क्या आपका संदेश एक शोकाकुल एकालाप है? या वह एक गीत है? काव्य है? गाथा है?

क्या आपका संदेश एक छंद है? तुक्तक है? हाइकू है?

क्या आपका संदेश मुक्त पद्य है? या गद्य कविता?

यदि आपका जीवन एक कविता है तो आप उसे कैसे शब्द देंगे? उस कविता में से आप क्या-कुछ छांट देंगे? उस कविता का सार क्या होगा?

जीवन का प्रत्येक क्षण अपने में परिपूर्ण है. वह स्वयं में अप्रतिम स्वाद को संजोए हुए है. यह डाल से तोड़ा गया रसीला फल है जिसका मजा इसे बिना धोए खाने में ज्यादा है.

peach
“बस यही कहना है”

(विलियम कार्लोस विलियम्स की कविता)

फ्रिज के आइसबॉक्स में
करीने से तुम्हारे रखे
आड़ू के मीठे फल
मैंने खा लिए हैं

बचा रखा था जिन्हें
तुमने शायद…
नाश्ते के वक्त
साथ खाने के लिए

मुझे माफ करना
रोकता कैसे खुद को -
जब देखे ताज़ा, ठंडे,
मीठे, रसीले आड़ू

ज़ेन-हैबिट्स ब्लौग की इस पोस्ट का अनुवाद, साभार.

(Your life should be your message to all – Mahatma Gandhi – in Hindi)

5 Comments

Filed under प्रेरक लेख

5 Responses to जीवन एक कविता है

  1. पोस्ट तो अच्छी है …कविता समझ नहीं आयी …

  2. क्या बात कही है, वाह!! फ्रिज्ड…फिर भी ताजे…विलियम कार्लोस विलियम्स की कविता…..अजब सी है. बहुत विसंगतियां हर पंक्ति में…शायद भावनुवाद नाप गया लगता है.

  3. संगीता पुरी

    बहुत बढिया पोस्‍ट है .. अच्‍छे जीवन के लिए आपको शुभकामनाएं !!

  4. जीवन चलने का नाम…
    चलते रहो सुबह-ओ-शाम…

    अपनी जिंदगी का तो यही संदेश है और यही फलसफा…

    फ्रिज में ठंडे-मीठे आडू…मुंह में पानी लाने के लिए काफी हैं…

    जय हिंद…

  5. jivan ko dhone ki bajay isse ji ko dekher to bahut anand aiyega.abhivyakti achchi hai.

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s