चीन के बांस की शिक्षा

chinese bamboosचीन के बांस को उगाना बड़ा दुरूह कर्म है. इसका छोटा सा बीज लेकर आप इस बोते हैं और साल भर तक इसे पानी और खाद देते हैं, लेकिन कुछ नहीं होता.

दूसरे साल भी आप इसे पानी और खाद देते हैं, लेकिन कुछ नहीं होता.

तीसरे साल भी आप इसे पानी और खाद देना ज़ारी रखते हैं, लेकिन कुछ नहीं होता. अब आप झल्ला जाते हैं.

चौथे साल भी आप इसे पानी और खाद देना ज़ारी रखते हैं, लेकिन कुछ नहीं होता. यह सब आपको बेहद उकता देता है.

पांचवें साल भी आप इसे पानी और खाद देना जारी रखते हैं. अब आपको कुछ हलचल प्रतीत होती है… देखते ही देखते आपका चीनी बांस का छौना छः हफ्तों में 90 फीट बढ़ जाता है. यह सच है!

* * * * * * * * * ** * * * *

जिंदगी जीना भी चीनी बांस उगाने जैसा ही काम है.
यह कभी-कभी मनुष्य को तोड़ देता है. हम सब कुछ सही करते जाते हैं, लेकिन कुछ नहीं होता.

लेकिन वे लोग जो सब कुछ सही करते रहते हैं और हताश या निराश नहीं होते, उन्हें जिंदगी देरसबेर ईनाम ज़रूर देती है.

चित्र साभार – फ्लिकर

(Lessons from a Chinese bamboo – in Hindi)

Categories: Stories | Tags: | 6s टिप्पणियाँ

Post navigation

6 thoughts on “चीन के बांस की शिक्षा

  1. संगीता पुरी

    चीनी बांस के माध्‍यम से बहुत सुंदर शिक्षा .. आजकल लोग इतना धैर्य कहां रख पाते हैं !!

  2. पिछले पचास दशकों में सभ्यता की प्रगति इस बांस सी है। सहस्ताब्दियों से सब कुछ शिलिर शिलिर चल रहा था। अचानक हर दिशा में तकनीकी और ज्ञान का विस्फोट हो गया है।
    बांस इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि बढ़ने की ध्वनि भी सुनी जा सकती है!

  3. RAMESH SACHDEVA

    GOOD INFORMATION AND EDUCATIVE ONE.

  4. Vaibhav Dixit

    अरे वाह। अच्छी शिक्षा ।
    धन्यवाद

  5. he bhagwan mujhe dhairya do or abhi do.

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

Fill in your details below or click an icon to log in:

Gravatar
WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Blog at WordPress.com. Theme: Adventure Journal by Contexture International. Fonts on this blog.

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 753 other followers