लक्ष्य पर दृष्टि और मन में आत्मविश्वास

swimmingचार जुलाई, १९५२ को फ्लोरेंस चैडविक कैटेलिना चैनल को तैर कर पार करनेवाली पहली महिला बनने जा रही थी. इंग्लिश चैनल पर वह पहले ही विजय प्राप्त कर चुकी थी. पूरी दुनिया इस करिश्मे को देख रही थी.

हड्डियाँ जमा देने वाले ठंडे पानी में कोहरे को चीरती हुई फ्लोरेंस आगे बढ़ रही थी. वहां शार्कों का खतरा भी था. फ्लोरेंस ने कई बार दूर तट देखने के लिए कोशिश की लेकिन घने कोहरे के कारण उसे कुछ दिखाई न दिया.

फ्लोरेंस ने हार मान ली. बाद में उसे यह जानकार बड़ा दुःख हुआ कि वह सागरतट से सिर्फ आधा मील दूर थी.

फ्लोरेंस ने हार इसलिए नहीं मानी कि वह वाकई तैरते-तैरते थक गई थी, बल्कि इसलिए कि उसे अपना लक्ष्य नहीं दिख रहा था.

इस बात को लेकर फ्लोरेंस ने कोई बहाना नहीं बनाया. उसने कहा – “मैं झूठ नहीं बोलूंगी… यदि मुझे जमीन धुंधली सी भी दिख जाती तो मैं तैर गई होती”.

दो महीने बाद वह वापस कैटेलिना चैनल की ओर आई. इस बार पहले से भी बुरे मौसम के बावजूद उसने न केवल चैनल को पार करनेवाली पहली महिला बनने का खिताब पाया बल्कि पुरुषों के रिकॉर्ड को भी दो घंटे के बड़े अंतर से पीछे कर दिया.

(A motivational / inspiring anecdote of Florence May Chadwick – in Hindi)

4 Comments

Filed under Stories

4 Responses to लक्ष्य पर दृष्टि और मन में आत्मविश्वास

  1. सही कहा लक्ष्य पर दृष्टि और आत्मविश्वास ही विजय की कुँजी है.

  2. Sarah

    Pretty good post. I just stumbled upon your blog and wanted to say
    that I have really enjoyed browsing your blog posts. Anyway
    I’ll be subscribing to your blog and I hope you post again soon!

  3. आत्म्विश्वास और लक्ष्य ही तो सफलता की कुँजी हैं इस सबला को मेरा सलाम आभार्

  4. फ्लोरेंस चैडविक का यह प्रसंग तो बेमिसाल है।
    असल में नम्बर एक और दो में फासला १०० और ५० का नहीं, १०० और ९९.९९ का होता है।

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s