मुल्ला नसरुद्दीन की दो बीवियाँ

blue pearlमुल्ला नसरुद्दीन की दो बीवियाँ थीं जो अक्सर उससे पूछा करती थीं कि वह उन दोनों में से किसे ज्यादा चाहता है.

मुल्ला हमेशा कहता – “मैं तुम दोनों को एक समान चाहता हूँ” – लेकिन वे इसपर यकीन नहीं करतीं और बराबर उससे पूछती रहतीं – “हम दोनों में से तुम किसे ज्यादा चाहते हो?”

इस सबसे मुल्ला हलाकान हो गया. एक दिन उसने अपनी प्रत्येक बीवी को एकांत में एक-एक नीला मोती दे दिया और उनसे कहा कि वे इस मोती के बारे में दूसरी बीवी को हरगिज़ न बताएं.

और इसके बाद जब कभी उसकी बीवियां मुल्ला से पूछतीं – “हम दोनों में से तुम किसे ज्यादा चाहते हो?” – मुल्ला उनसे कहता – “मैं उसे ज्यादा चाहता हूँ जिसके पास नीला मोती है”.

दोनों बीवियां इस उत्तर को सुनकर मन-ही-मन खुश हो जातीं.

*  *  *  *  *

मुल्ला की दो बीवियां थीं जिनमें से एक कुछ बूढ़ी थी और दूसरी जवान थी.turkish women

“हम दोनों में से तुम किसे ज्यादा चाहते हो?” – एक दिन बूढ़ी बीवी ने मुल्ला से पूछा.

मुल्ला ने चतुराई से कहा – “मैं तुम दोनों को एक समान चाहता हूँ”.

बूढ़ी बीवी इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुई. उसने कहा – “मान लो अगर हम दोनों बीवियाँ नदी में गिर जाएँ तो तुम किसे पहले बचाओगे?”

“अरे!” – मुल्ला बोला – “तुम्हें तो तैरना आता है न?”

(दोनों चित्र यहाँ और यहाँ से लिए गए हैं)

(Funny stories of Mulla Nasruddin / Mulla Nasiruddin – in Hindi)

Categories: Mulla Nasruddin | 8s टिप्पणियाँ

Post navigation

8 thoughts on “मुल्ला नसरुद्दीन की दो बीवियाँ

  1. “मान लो अगर हम दोनों बीवियाँ नदी में गिर जाएँ तो तुम किसे पहले बचाओगे?”

    नई बीबी ने भी यही सवाल किया और मुल्ला का जबाब था – तुम्हें तो गांव का हर कोई बचाने आ जायेगा!

  2. सुन्दर!

  3. पता नहीं नसुरुद्दीन सुखी होना क्यों नही चाहता……..:)))

  4. mulla hoshiar to hai

  5. Hariom Vaishnav

    The Best

  6. Devendra singh

    Bahut badiya laga.

  7. DIPESH JAIN

    VERY NICE…..

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

Fill in your details below or click an icon to log in:

Gravatar
WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Blog at WordPress.com. Theme: Adventure Journal by Contexture International. Fonts on this blog.

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 753 other followers