ईसप की कहानी : जूपिटर और बंदरिया का बच्चा

baby monkeyदेवता जूपिटर ने एक दिन समस्त जानवरों को अपनी सभा में बुलाया और कहा – “तुम सब कल अपने-अपने सबसे सुंदर बच्चों के साथ सभा में आओ. जिसका बच्चा मुझे सबसे सुंदर लगेगा, उसे मैं बड़ा पुरस्कार दूंगा.

दूसरे दिन सभी जानवर अपने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ सभा में आये. एक बंदरिया भी अपने नन्हे से बच्चे को अपनी छाती से चिपका कर लाई. उसका बच्चा इतना छोटा था कि उसके बाल भी नहीं निकले थे और वह बिलकुल छिले हुए उबले आलू जैसा दिख रहा था. इतने सारे लोगों के बीच पहली बार आकर बच्चा बहुत सकपका गया था और अपनी माँ को कसकर जकड़े हुए था.

वहां उपस्थित अन्य जानवरों और देवताओं ने जब बंदरिया के बच्चे को देखा तो वे सभी हंसकर लोटपोट हो गए. लेकिन बंदरिया ने अपने बच्चे को बड़े प्यार से दुलारा और जूपिटर से कहा – “आप जिसे चाहें उसे सबसे सुंदर बच्चे का पुरस्कार दे दें लेकिन मेरे लिए तो मेरा बच्चा ही सबसे सुंदर है!”

(चित्र फ्लिकर से लिया गया है)

(A fable of Aesop – Jupiter and a baby of monkey – in Hindi)

3 Comments

Filed under Aesop's fables

3 Responses to ईसप की कहानी : जूपिटर और बंदरिया का बच्चा

  1. राजा भोज के साथ भी ऐसी ही एक कहानी जुड़ी हुई है।

  2. बिलकुल सही कहा सच मे एक मा के लिये उसका बच्चा ही दुनिया मे सब से सुन्दर होता है अगर ये वरदान मा को ना मिला होता तो आज कई बच्चे मा के प्यार को तरसते भगवान की सर्वोत्तम रचना है मा आभार्

  3. sandhya

    mujhe hamesha lagata hai ki meri hi nazar mere bete ko lagati hia kyonki sabse budhiman aur sabse sunder mera hi beta hai.

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s