ईसप की कहानी : दो पत्नियोंवाला आदमी

white hairएक प्रौढ़ व्यक्ति की दो पत्नियाँ थीं. उनमें से एक उसकी हमउम्र थी और दूसरी उससे काफी छोटी थी. दोनों पत्नियाँ अपने पति को अपने-अपने मनमाफिक रूप में देखना चाहती थीं. जब आदमी के बाल सफ़ेद होने लगे तो जवान पत्नी को यह अच्छा नहीं लगा. उसे लगा कि आदमी उसके पिता जैसा लगेगा, इसलिए हर रात को वह उसके बाल काढ़ती और सफ़ेद बालों को तोड़कर निकाल देती थी. दूसरी ओर आदमी की बड़ी पत्नी ने जब अपने पति को बुढ़ाते देखा तो उसे अच्छा लगा क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि लोग उसे उसके पति की माँ समझ बैठें, इसलिए वह भी रोज़ दिन में उसके बाल काढ़ने लगी और काले बालों को तोड़कर फेंकने लगी. इसका परिणाम यह हुआ कि एक दिन वह आदमी पूरा गंजा हो गया.

अब केवल एक वाक्य में बताइए कि इस कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है?

(चित्र फ्लिकर से लिया है)

(A fable of Aesop about two wives of a man – in Hindi)

About these ads

11 Comments

Filed under Aesop's fables

11 Responses to ईसप की कहानी : दो पत्नियोंवाला आदमी

  1. अपने बाल कभी अपनी पत्नियों से मत कढ़वाओ

  2. Vaibhav Dixit

    इस कहानी से ये शिक्षा मिलती है कि अगर हम अपने आस-पास की किसी वस्तु या इंसान को अपने हिसाब से ढालने लगेगे तो उस की सुन्दरता को खो देंगे |

  3. १. शादी करने के बाद “बाल” की चिन्ता नहीं करना चाहिये।

    २. सारी पत्नियाँ समान उम्र की होना चाहिये।

  4. गंजे आदमी को ही दो शादियाँ करनी चाहिए…

    दो ध्रुवों के बीच..

  5. anchal

    pratyek ko kuch bhi dene wale ke pass jald hi kisi ko kuch bhi dene ke liye kuch bhi nahi hota.

  6. Everyone see this world with a different lookout.

  7. Veena

    pratyake vyakti ka drishtikone bhin hota hai

  8. Vijay

    apne aap ko kabhi bhie kissi aur kai according nahi dhalna chayie kyuki aant main nuksaan apna he hota hai

  9. Arya Maurya

    kabhi bhi apne aapko do nav per sawar mat kijiye

  10. Abhishek

    Do naawo pe sawar nahi ho

  11. koushiki shriwadi

    hmesha prakriti ke viruddh nahi chalna chahiy.

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s