मनहूस पेड़

एक आदमी के बगीचे में एक पेड़ था। बगीचा छोटा था और पेड़ ने उसे पूरी तरह से ढंक रखा था। एक दिन आदमी के पड़ोसी ने उससे कहा – “ऐसे पेड़ मनहूस होते हैं। तुम्हें इसे काट देना चाहिए।” आदमी ने पेड़ को काट दिया और उसके जलावन के लठ्ठे बना दिए। लठ्ठे इतने ज्यादा थे कि पूरा बगीचा उनसे भर गया। बगीचे के पौधे और फूल लठ्ठों के नीचे दबकर ख़राब होने लगे। आदमी के पड़ोसी ने उससे कहा – “इन लठ्ठों को मैं ले लेता हूँ ताकि तुम्हारे पौधे और फूल सही-सलामत रहें।”

कुछ दिनों के बाद आदमी के मन में विचार आया – “शायद मेरा पेड़ मनहूस नहीं था। जलावन की लकड़ी के लालच में आकर पड़ोसी ने मेरा अच्छा-भला पेड़ कटवा दिया।” – वह लाओ-त्ज़ु के पास इस बारे में राय लेने के लिए गया। लाओ-त्ज़ु ने मुस्कुराते हुए कहा – “जैसा कि तुम्हारे पड़ोसी ने कहा था, वह पेड़ वास्तव में मनहूस था क्योंकि उसे अब काटकर जलाया जा चुका है। यह उस पेड़ का दुर्भाग्य ही था कि वह तुम जैसे मूर्ख के बगीचे में लगा था।”

यह सुनकर आदमी बहुत दुखी हो गया। लाओ-त्ज़ु ने उसे सांत्वना देते हुए कहा – “अच्छी बात यह है कि तुम अब उतने मूर्ख नहीं हो; तुमने पेड़ को तो खो दिया लेकिन एक कीमती सबक सीख लिया है। इस बात को हमेशा ध्यान में रखना कि जब तक तुम स्वयं अपनी समझ पर भरोसा न कर लो तब तक किसी दूसरे की सलाह नहीं मानना।”

9 Comments

Filed under Tao Stories

9 Responses to मनहूस पेड़

  1. Science Bloggers Association

    शायद इसीलिए कहा जाता है कि बिना बिचारे जो करे, सो पीछे पछताए।

    प्रेरक कहानी, आभार।

  2. PN Subramanian

    बहुत ही प्रेरणादायी. आभार

  3. आलोक सिंह

    सही कहा उन्होंने “स्वयं अपनी समझ पर भरोसा न कर लो तब तक किसी दूसरे की सलाह नहीं मानना”.

  4. mehek

    bahut sahi kaha,khud pebharosa ho.achi lagi kahani.

  5. सिद्धार्थ जोशी Sidharth Joshi

    हम रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसी कई बेवकूफियां करते हैं। हां सीखना इससे भी अधिक महत्‍वपूर्ण है। :)

  6. hempandey

    अपने विवेक को जागृत कर उस पर भरोसा करना सफल जीवन की कुंजी है -सुनो सबकी करो अपने मन की.

  7. Rajan Kr Sinha

    “Manhus” Kuch nahi hota, Man ko zo achha laga wah lucky aur zo bura wah manhus. socho tumehe kiya sochna hai. nice story.

  8. gopal

    bahut sahi kaha, mere dost….

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s