भाग्यशाली बच्चा

दूसरी कक्षा में पढने वाला एक बच्चा स्कूल बस से उतरते समय गिर गया और उसका घुटना छिल गया। दोपहर में खाने की छुट्टी के दौरान वह झूले से गिरकर अपना दांत तुड़ा बैठा।

घर वापस लौटते समय वह भागते समय फिसलकर गिर गया और उसकी कलाई टूट गयी। अस्पताल में उसके हाथ का मुआयना करते समय डाक्टर ने देखा कि वह अपने टूटे हाथ की हथेली में कोई चीज़ मजबूती से पकड़े हुए है।

डाक्टर के पूछने पर बच्चे ने हथेली खोलकर एक रुपये का सिक्का डाक्टर को दिखाया और बोला:

“देखिये जिस जगह मैं गिरा वहां यह सिक्का मुझे पड़ा मिला! पहली बार मुझे जमीन पे पैसे पड़े मिले। मेरे लिए आज का दिन कितना लकी है ना?”

1 Comment

Filed under Stories

One Response to भाग्यशाली बच्चा

  1. Reema

    इसे कहते हैं सकारात्मक सोच वाला सच्चा आशावादी !

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s