महान उपन्यासकार सिंक्लेयर लुईस को किसी कॉलेज में लेखक बनने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को लंबा लैक्चर देना था। लुईस ने लैक्चर का प्रारम्भ एक प्रश्न से किया:
“आप सभी में से कितने लोग लेखक बनना चाहते हैं?”
सभी लोगों ने अपने हाथ ऊपर कर दिए।
“ऐसा है तो” – लुईस ने कहा – “आपको मेरी सलाह यह है कि आप इसी समय घर जायें और लिखना शुरू कर दें”।
इसी के साथ ही वह वहां से चले गए।
(Anecdote – Sinclair Lewis – Advice – Hindi)

achhi kahani lagi.
सही है … शुभ काम में देरी क्यों ?