जिम्मेदारी

ज़ेन गुरु रयोकान को उसकी बहन ने कोई ज़रूरी बात करने के लिए अपने घर आने का निमंत्रण दिया।
वहां पहुँचने पर रयोकान की बहन ने उससे कहा – “अपने भांजे को कुछ समझाओ। वह कोई काम नहीं करता। अपने पिता के धन को वह मौज-मस्ती में उड़ा देगा। केवल आप ही उसे राह पर ला सकते हो।”
रयोकान अपने भांजे से मिले। वह भी अपने मामा से मिलकर बहुत प्रसन्न था। रयोकान के ज़ेन मार्ग अपनाने से पहले दोनों ने बहुत समय साथ में गुज़ारा था।
भांजा यह समझ गया था कि रयोकान उसके पास क्यों आए थे। उसे यह आशंका थी कि रयोकान उसकी आदतों के कारण उसे अच्छी डांट पिलायेंगे।
लेकिन रयोकान ने उसे कुछ भी न कहा। अगली सुबह जब उनके वापस जाने का समय हो गया तब वे अपने भांजे से बोले – “क्या तुम मेरी जूतियों के बंद बाँधने में मेरी मदद करोगे? मुझसे अब झुका नहीं जाता और मेरे हाथ भी कांपने लगे हैं।”
भांजे ने बहुत खुशी-खुशी रयोकान की जूतियों के बंद बाँध दिए।
“शुक्रिया” – रयोकान ने कहा – “दिन-प्रतिदिन आदमी बूढा और कमज़ोर होता जाता है। तुम्हें याद है मैं कभी कितना बलशाली और कठोर हुआ करता था?”
“हाँ” – भांजे ने कुछ सोचते हुए कहा – “अब आप बहुत बदल गए हैं।”
भांजे के भीतर कुछ जाग रहा था। उसे अनायास यह लगने लगा कि उसके रिश्तेदार, उसकी माँ, और उसके सभी शुभचिंतक लोग अब बुजुर्ग हो गए थे। उन सभी ने उसकी बहुत देखभाल की थी और अब उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी उसकी थी।
उस दिन से उसने सारी बुरी आदतें छोड़ दीं और सबके साथ-साथ अपने भले के लिए काम करने लगा।

1 Comment

Filed under Zen Stories

One Response to जिम्मेदारी

  1. आलोक सिंह

    जिमेदारियों का अहसास करना बहुत जरुरी है

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s