मूसा के पदचिन्हों पर

mosesरब्बाई ज़ूया जीवन के रहस्यों की खोज कर रहा था। उसने निश्चय किया कि वह पैगम्बर मूसा के पदचिन्हों पर चलेगा। कई सालों तक वह पैगम्बर की भांति वेश बनाये घूमता रहा और उन्हीं के जैसा व्यवहार करता रहा। लेकिन उसके भीतर कोई भी परिवर्तन नहीं आया था। उसे किसी भी सत्य के दर्शन नहीं हुए थे।

एक रात बहुत देर तक धर्मग्रन्थ पढ़ते-पढ़ते उसकी नींद लग गयी।

उसके सपने में ईश्वर आए:

“तुम इतने दुखी क्यों हो, मेरे पुत्र” – ईश्वर ने पूछा।

“इस धरती पर मेरे कुछ ही दिन शेष रह गए हैं लेकिन मैं अभी तक मूसा की तरह नहीं बन पाया हूँ!” – ज़ूया ने जवाब दिया।

ईश्वर ने कहा – “यदि मुझे दूसरे मूसा की ज़रूरत होती तो मैंने उसे जन्म दिया होता। जब तुम मेरे पास निर्णय के लिए आओगे तो मैं तुमसे यह नहीं पूछूँगा की तुम कितने अच्छे मूसा बने, बल्कि यह कि तुम कितने अच्छे मनुष्य बने। मूसा बनना छोडो और अच्छे ज़ूया बनने का प्रयास करो”

चित्र साभार – फ्लिकर

Leave a Comment

Filed under Stories

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s