एक ताओ कहानी

किसी गाँव में एक किसान रहता था। उसके पास एक घोड़ा था। एक दिन वह घोड़ा अपनी रस्सी तुडाकर भाग गया।

यह ख़बर सुनकर किसान के पड़ोसी उसके घर आए। इस घटना पर उसके सभी पड़ोसियों ने अफ़सोस ज़ाहिर किया। सभी बोले – “यह बहुत बुरा हुआ”।

किसान ने जवाब दिया – “हाँ …. शायद”।

अगले ही दिन किसान का घोड़ा वापस आ गया और अपने साथ तीन जंगली घोडों को भी ले आया।

किसान के पड़ोसी फ़िर उसके घर आए और सभी ने बड़ी खुशी ज़ाहिर की। उनकी बातें सुनकर किसान ने कहा – “हाँ …. शायद”।

दूसरे दिन किसान का इकलौता बेटा एक जंगली घोडे की सवारी करने के प्रयास में घोडे से गिर गया और अपनी टांग तुडा बैठा।

किसान के पड़ोसी उसके घर सहानुभूति प्रकट करने के लिए आए। किसान ने उनकी बातों के जवाब में कहा – “हाँ …. शायद”।

अगली सुबह सेना के अधिकारी गाँव में आए और गाँव के सभी जवान लड़कों को जबरदस्ती सेना में भरती करने के लिए ले गए। किसान के बेटे का पैर टूटा होने की वजह से वह जाने से बच गया।

पड़ोसियों ने किसान को इस बात के लिए बधाई दी। किसान बस इतना ही कहा – “हाँ …. शायद”।

(A Tao story in Hindi)

Categories: Tao Stories | Tags: | 7s टिप्पणियाँ

Post navigation

7 thoughts on “एक ताओ कहानी

  1. seema gupta

    ‘bhut khub nice story, han shayad…. no definately’

    regards

  2. DHAROHAR

    Choti magar prabhavsahali hain ye zen kathayein.

  3. रंजना

    waah…bahut sundar prerak katha.aabhaar.

  4. bhagwan jo karta hai ache ke liye karta hai

  5. भगवान जो करता है अच्छा ही होता है!

  6. एकदम सामान्य।

  7. kavita

    BHALAI

टिप्पणी देने के लिए समुचित विकल्प चुनें

Fill in your details below or click an icon to log in:

Gravatar
WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Blog at WordPress.com. Theme: Adventure Journal by Contexture International. Fonts on this blog.

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 753 other followers